फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   I understand the pain of the employees, will give the gift of OPS as soon as the government is formed: Abhay

कर्मचारियों का दर्द समझता हूं, सरकार बनते ही ओपीएस का तोहफा देंगे : अभय

Sat, 10 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
I understand the pain of the employees, will give the gift of OPS as soon as the government is formed: Abhay
ऐलनाबाद क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान जनसभा में मौजूद विधायक अभय सिंह चौटाला व अन्य।
ऐलनाबाद(सिरसा)। इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन पदयात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं। यात्रा ऐलनाबाद हलके के गांव भूर्टवाला, पोहड़का, मीठी सुरेरा, खारी सुरेरा, किशनपुरा और ऐलनाबाद शहर में पहुंची। विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कर्मचारियों का दर्द समझता हूं, सरकार बनते ही ओपीएस का तोहफा देंगे।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज कर्मचारी भी गठबंधन सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकालकर पुरानी पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और केंद्र में भाजपा ने ओपीएस को बंद किया था। इनेलो की सरकार बनते ही कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू कर उन्हें तोहफा दिया जाएगा। बुजुर्गों की कटी हुई पेंशन पुन: बहाल करेंगे। इसके अलावा भाजपा की जितनी भी जन विरोधी योजनाएं हैं, उन सभी को भी खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा को चलते 12 जिले पूरे हो गए हैं, सिरसा तेरहवां जिला है। पूरे हुए बारह जिलों में जो लोगों का रुझान देखने को मिला है, उसको देखते हुए इनेलो कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है, जबकि अभी 9 जिले और बचे हुए हैं। इस दौरान सभी लोगों ने प्रदेश में परिवर्तन कर इनेलो को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed