{"_id":"6495e5b1968ad6fc1f0500cf","slug":"humid-condition-in-sirsa-mercury-reached-42-degree-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-1696-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा में उमस ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा में उमस ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री पर
Sat, 24 Jun 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
दोपहर के समय धूप से बचने के लिए अंगोछा का सहारा लेते हुए युवक ।
सिरसा। शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप की वजह से लोग उमस से बेहाल हो गए। तपिश के साथ पारे ने एक डिग्री उछाल लिया है। दिन का अधिकतम पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। 34 फीसदी नमी के बीच चली 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लोग चिपचिपाहट भरी गर्मी से जूझते दिखाई दिए।
सिरसा में सुबह आसमान साफ बना हुआ था। सात बजे से ही तेज धूप निकल आई। वहीं दोपहर के समय गर्म हवा चलने से लोगों को उमस भरी का गर्मी का अहसास होता रहा। मौसम की तल्खी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं लगातार लग रहे बिजली के कटों से भी लोग परेशान दिखाई रहे हैं। वीरवार रात व शुक्रवार दिन भर रह-रहकर बिजली के कट लगने से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। असहनीय गर्मी व उमस से लोग त्रस्त दिखाई दिए।
दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर दो बजे सड़कें सुनसान दिखाई देने लगी। वहीं भयंकर गर्मी के कारण धान रोपाई का काम भी बाधित रहा है। मजदूर केवल सुबह व शाम को ही धान की रोपाई कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को भी गर्मी इसी प्रकार सताएगी, लेकिन 25 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव संभावित है और बारिश के आसार हैं।