फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HPV vaccine campaign begins today, vaccination will be done in Civil Hospital

Sirsa News: एचपीवी वैक्सीन अभियान का आज आगाज, नागरिक अस्पताल में होगा टीकाकरण

Sat, 28 Feb 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine campaign begins today, vaccination will be done in Civil Hospital
सिरसा में आंगनवाडी वर्कर को ट्रेनिंग देते हुए अ​धिकारी।
सिरसा। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार शनिवार को देशभर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरुआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सिरसा में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में टीकाकरण को लेकर तैयारियां रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से ट्रेनिंग देने का काम जारी रहा। उन्हें बताया गया कि वार्डों में किस प्रकार पार्षदों के सहयोग से उन्हें इस अभियान को पूरी तरह से कामयाब बनाना है। इसके अलावा सभी एएनएम को पहले ही ट्रेनिंग दे दी गई थी। उन्होंने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बता दें कि सर्वे कर 14 वर्ष की किशोरियों और उनके अभिभावकों को वैक्सीन के लाभ के बारे में जागरूक किया जाए जिससे इस टीकाकरण अभियान को मजबूती मिले और ज्यादा ज्यादा किशोरियां इससे लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन


वरिष्ठ फार्मासिस्ट योगेश खन्ना ने बताया कि 28 फरवरी को जिला नागरिक अस्पताल में करीब 50 किशोरियों को प्रथम दिन एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन टीकाकरण जारी रहेगा। पीएचसी स्तर पर मेडिकल आफिसर की निगरानी में वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके। कुरुक्षेत्र से लगभग दो हजार डोज सिविल सर्जन स्टोर में पहुंचने की सूचना है। दूसरे फेज में डबवाली ओर पीएचसी में इस कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





टीका पूरी तरह मुफ्त व स्वैच्छिक



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह निशुल्क और स्वैच्छिक होगा। अभियान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चलाया जाएगा। सभी टीकाकरण केंद्र 24 घंटे संचालित सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े रहेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।







महिलाओं में 99.7 प्रतिशत कैंसर मामलों में एचपीवी वायरस मुख्य कारण

इम्यूनाइजेशन नोडल अधिकारी डा. रणजीत कंबोज ने बताया कि देश में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा प्रमुख कैंसर है और लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) है। इसको देखते हुए एचपीवी वैक्सीन को तीन माह की अभियान मोड में लागू किया जाएगा। अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी लेकिन 15वां जन्मदिन न मनाने वाली बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed