फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Housing board flat residents created a ruckus for two hours regarding the problem of water, no solution was found

पानी की समस्या को लेकर हाउसिंग बोर्ड फ्लैट वासियों ने दो घंटे मचाया बवाल, नहीं निकला कोई समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Housing board flat residents created a ruckus for two hours regarding the problem of water, no solution was found
फ्लैटों में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं व पुरुष। - फोटो : Sirsa
सिरसा। पानी की किल्लत को लेकर एचएसवीपी सेक्टर 19 के हाउसिंग बोर्ड फ्लैट निवासी लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया। करीब दो घंटे तक फ्लैट वासियों ने फ्लैट के मुख्य दोनों गेटों को ताला लगाकर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाया। बातचीत हुई तो विभागों के अधिकारियों ने दूसरे विभाग की जिम्मेदारी होने की गाथा शुरू कर दी। हल नहीं निकला तो सिविल लाइन थाना प्रभारी ने सोमवार को उपायुक्त के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया। जिसमें हुड्डा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

करीब तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई तो शनिवार सुबह 10 बजे ही हाउसिंग बोर्ड फ्लैट वासियों ने फ्लैटों के दोनों मुख्य गेटों पर ताले लगा दिए और आवाजाही बाधित कर दी। महिलाओं और पुरुषों ने गेट के पास खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी तो सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट वासियों से समस्या पूछी। पुलिस कर्मचारियों ने फ्लैट वासियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और प्रदर्शन करते हुए किसान चौक पर जाम लगाने के लिए निकल पड़े। पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों रोक उनकी समस्या के समाधान करवाने को लेकर आश्वासन दिया। इसके पश्चात सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित बैनीवाल मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों के साथ बैठक की तो जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एचएसवीपी की जिम्मेदारी होने की बात कहीं। जिसके बाद एचएसवीपी अधिकारियों ने प्रशासन की जिम्मेदारी होने की बात कह मामले को टालने का प्रयास किया। समस्या का काफी समय तक कोई हल नहीं निकला तो सिविल लाइन थाना प्रभारी ने सोमवार को उपायुक्त के साथ बैठक करवाने की बात कहीं और समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने गेट के ताले को खोल दिया।
विज्ञापन

एक घंटे तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी तो चौक पर जाम लगाने निकले प्रदर्शनकारी
सुबह 10 बजे ही प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों के गेट को ताला लगा दिया। करीब एक घंटे तक कोई अधिकारी सुनवाई करने के लिए नहीं पहुंचा तो महिलाएं प्रदर्शन करते हुए किसान चौक को जाम करने के लिए निकल पड़ी। आधे रास्ते से पुरुष कई महिलाओं को वापस बुला लाए। वहीं प्रदर्शनकारी महिला भगवंती देवी, रामकृष्णा, लक्ष्मी ने बताया कि करीब तीन दिनों से फ्लैटों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पास के मकानों से पानी भरने के लिए जाते है तो वह भी भगा देते हैं। पानी की कमी के बारे में वे अधिकारियों को भी शिकायत दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रह।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर खराब होने पर भी खुद के खर्च पर ठीक करवाई
फ्लैटों में हाउसिंग बोर्ड की ओर से पानी की मोटर लगाई गई है। जब भी पानी की मोटर खराब होती है तो उन्हें खुद के खर्च पर उसे ठीक करवाना पड़ता था। वहीं उन्होंने कहा कि सीवरेज जाम होने के कारण भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बातचीत करते पुलिस कर्मी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बातचीत करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa

हाउसिंग बोर्ड फ्लैटों के गेट पर ताला लगाकर खड़े लोग।

हाउसिंग बोर्ड फ्लैटों के गेट पर ताला लगाकर खड़े लोग।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed