{"_id":"653d4d5c980b98cba30bcd47","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-family-saved-life-by-jumping-on-neighbours-roof-sirsa-news-c-128-1-svns1027-8986-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, परिवार ने पड़ोसियों की छत पर कूद बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, परिवार ने पड़ोसियों की छत पर कूद बचाई जान
Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की पटेल बस्ती में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। इससे अधिकतर सामान जल गया। परिवार ने छत के रास्ते पड़ोस के घर में कूदकर अपनी जान बचाई।
पवन कुमार का कहना है कि आग लगने से फ्रिज, स्कूटी, टीवी, कपड़े सहित सारा सामान जल गया। वह पटेल बस्ती में किराये के मकान में रहता है और ऑटो मार्केट में वेल्डिंग मिस्त्री है। शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आ लग गई। पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा फैल गई। इसके बाद 112 पर कॉल करके दमकल विभाग व पुलिस को घटना की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पवन ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।