फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hot talk in contractor and parshad

Sirsa News: बिना काम कराए भुगतान की फाइल साइन करवाने पहुंचा ठेकेदार, पार्षद भड़के, 20 मिनट हंगामा

Wed, 25 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
hot talk in contractor and parshad
सिरसा। ठेकेदार के साथ उलझते हुए पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि। संवाद
पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप, बिना पैचवर्क के भुगतान करवाया जा रहा
विज्ञापन

- ठेकेदार बोला-गाली बर्दाश्त नहीं होगी, पार्षद बोला-ठेकेदारी छुड़वा दूंगा
- पार्षदों ने चेयरमैन को बताया मामला, चेयरमेन ने करवाया शांत
फोटो - 46,47

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की पोल बुधवार को पार्षदों ने खोली। एक वार्ड में सड़कों की मरम्मत के लिए 22 लाख रुपये के भुगतान पर साइन करवाने के लिए ठेकेदार ने पार्षद से कहा तो पार्षद भड़क गए। पार्षद ने कहा कि सड़क की मरम्मत नहीं की तो भुगतान पर साइन क्यों करेंगे।

इसके बाद नगर परिषद में जमकर हंगामा हुआ। चार से पांच वार्डों के पार्षदों ने ठेकेदार से बहस की। वहीं, ठेकेदार व पार्षद आमने-सामने हो गए। तू-तू, मैं-मैं से लेकर गाली-गलौज तक हो गई। इतना ही नहीं, ठेकेदार ने कहा कि गाली बर्दाश्त नहीं होगी। एक पार्षद ने कहा कि अपनी पर आया तो ठेकेदारी छुड़वा दूंगा।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय परिसर में खड़े मौअजिज लोग व दूसरे ठेकेदारों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सभी पार्षद इकट्ठे हुए और चेयरमैन के समक्ष पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदारों के फर्जी बिलों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। चेयरमैन ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निपटान करवाया। इस दौरान पार्षद विक्रम, अंग्रेज बटला, रमेश मेहता व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोप लगाए पार्षदों ने
1- भादरा पार्क की दीवार नहीं बनाई, 37 लाख भुगतान लिया
पार्षदों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने भादरा पार्क की दीवार पूरी नहीं बनाई है। उसके एवज में 37 लाख रुपये का भुगतान उनसे जारी करवा लिया है। काम पूरा नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ठेकेदार दीपक ने बताया कि पार्क की दीवार का काम प्रशासनिक कारणों से अटका हुआ है। जैसे ही अधिकारी आदेश करेंगे, काम पूरा कर दिया जाएगा। जितना काम किया है, उतने का ही ही भुगतान हुआ है, बाकी कार्य का भुगतान नहीं हुआ है।
2- 22 लाख रुपये के नहीं किए पैचवर्क
वार्ड-24 के पार्षद विक्रम ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने उनके वार्ड में सड़कों के पैचवर्क का काम पूरा नहीं किया है। काम पूरा किए बिना भुगतान जारी करवाने के लिए फाइल पर साइन करवाने का दबाव बना रहा है। लोगों को टूटीं सड़कों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार दीपक ने बताया कि पुराने वार्ड नंबर-13 के हिसाब से टेंडर लगाया गया था। वार्ड की गलियों का पैचवर्क किया गया है। मौजूदा वार्ड-24 में कहीं कोई दिक्कत है तो काम कर दिया जाएगा।

पार्षदों ने रखी चेयरमैन के समक्ष ये मांगें
- ठेकेदारों की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- पैचवर्क का काम वार्ड पार्षद की स्वीकृति व जानकारी से करवाया जाए।
कोट्स
अभद्र व्यवहार के कारण आपस में बहस हो गई थी। विकास कार्य को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। कोई पैसे की दिक्कत थी, जैसे ही भुगतान होगा। विकास कार्य करवा दिए जाएंगे।

-दीपक कुमार, ठेकेदार
कोट्स
पार्षद को समझा दिया गया है कि ठेकेदारों के साथ बात की जाएगी। ठेकेदार और पार्षद मिलकर शहर के विकास कार्यों को गति दें। यदि कोई ठेकेदार अभद्र व्यवहार करता है तो उसे समझा दिया जाएगा। वहीं, वार्ड में पैचवर्क का काम पार्षद की मौजूदगी व जानकारी में होगा। इसको लेकर पूर्व में ही पत्र जारी किया जा चुका है।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed