फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Honeypreet with Ram Rahim in Sirsa, Doubt remains over arrival of family members; Confusion over power of Dera

सिरसा में राम रहीम के साथ हनीप्रीत: परिवार के सदस्यों का आने पर संशय बरकरार; डेरे की पावर पर पेंच फंसा

Thu, 30 Jan 2025 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Jan 2025 12:28 PM IST
सार

डेरा सच्चा सौदा ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां का बुधवार को लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया। इसके लिए डेरे व आसपास की कॉलोनियों में संगत के लिए विशेष रूप से एलईडी लगवाई गईं हैं। इसके अलावा डेरों की सभी शाखाओं में भी यह कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

विज्ञापन
Honeypreet with Ram Rahim in Sirsa, Doubt remains over arrival of family members; Confusion over power of Dera
गुरमीत राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जेल से पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां के मंगलवार को सिरसा डेरे पहुंचने के बाद संगत से लेकर डेरा प्रबंधन में जोश देखने को मिल रहा है। डेरा प्रमुख के आने के बाद उनके परिवार के सदस्यों के सिरसा पहुंचने को लेकर संशय बरकरार है। अभी तक डेरा प्रमुख के साथ उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ही है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य डेरे में नहीं हैं।

विज्ञापन


डेरे में दूसरे दिन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। डेरे के मुख्य गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। डेरे में आने वाले सभी व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सिरसा में शाह सतनाम चौक से डेरा मुख्यालय तक 10 स्थानों पर पुलिस ने नाके लगाए हुए हैं। इन नाकों पर पुलिस के अलावा डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भी तैनात हैं।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख का परिवार विदेश से उनसे मिलने के लिए आएगा या नहीं इस पर संशय बरकरार है। बता दें कि डेरा प्रमुख के जेल जाने के बाद उत्तराधिकारी को लेकर विवाद हो गया था। हनीप्रीत और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी खींचतान देखने को मिली थी। इस विवाद के बाद डेरा प्रमुख का परिवार विदेश शिफ्ट हो गया था। राम रहीम की दोनों बेटियां अमरप्रीत, चरणप्रीत और बेटा जसमीत लंदन में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अन्य लोग भी अभी तक नहीं मिले
जानकारी के अनुसार अभी तक डेरा प्रबंधन के कुछ लोगों ने ही डेरा प्रमुख से मुलाकात की है। डेरा प्रमुख उन्हीं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

डेरा प्रमुख ने लाइव आकर दिए प्रवचन, डेरे व आसपास की कॉलोनियों में लगाईं एलईडी

डेरा सच्चा सौदा ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां का बुधवार को लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया। इसके लिए डेरे व आसपास की कॉलोनियों में संगत के लिए विशेष रूप से एलईडी लगवाई गईं हैं। इसके अलावा डेरों की सभी शाखाओं में भी यह कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

डेरा प्रमुख ने संगत को डेरे में नहीं आने की अपील की है। इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। डेरे के अंदर सत्संग के दौरान वहां पर काम करने वाले सेवादार ही मौजूद रहते हैं। डेरे में लगभग 3,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। तीन डीएसपी की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सत्संग का समय निर्धारित नहीं
डेरे में सत्संग का कोई समय निर्धारित नहीं है। पहले दिन लाखों की संख्या में संगत ने डेरा प्रमुख का सत्संग लाइव प्रसारण के तहत देखा। यह सिलसिला जब तक डेरा प्रमुख सिरसा में है, जारी रहेगा।

बिना संगत वीरान नजर आता है रोड
पुराने डेरे में भले ही संगत के लिए सत्संग का लाइव प्रसारण होने के कारण कुछ रौनक देखने को मिली। इससे आगे तीन किलोमीटर तक नए डेरे से पहले तक चोपटा रोड पूरी तरह से वीरान नजर आया। इस रोड पर लोगों का आवागमन कम है। डेरे के आसपास और सामने भी वाहनों को रोकने पर पाबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed