Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   homeopathy trend increased

Sirsa News: होम्योपैथी की ओर बढ़ रहा है रुझान, हर माह आ रहे 2 हजार मरीज

Fri, 10 Apr 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
homeopathy trend increased
महिला मरीज को होम्योपैथी दवा ​​खिलतीं डॉ. मीना खन्ना।
जिले में हैं स्थापित हैं सात होम्योपैथी केंद्र, रोज इलाज के लिए पहुंचते हैं 80 से 90 मरीज
विज्ञापन



कोरोना काल के बाद लोगों में बढ़ा ज्यादा भरोसा

फोटो 40



सिरसा। जिले के लोगों का रुझान होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल स्थित आयुष विंग सहित विभिन्न होम्योपैथी केंद्रों पर हर माह करीब 1900 से 2000 मरीज होम्योपैथी से उपचार करा रहे हैं। वीरवार को करीब 90 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इन दिनों फंगस, बुखार, खुजली, कब्ज, पथरी, पेट दर्द और घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में होम्योपैथी केंद्रों का रुख कर रहे हैं।


जिला होम्योपैथी विभाग प्रभारी अंशु शर्मा ने बताया कि जिले में सात राजकीय होम्योपैथी केंद्र संचालित हैं जहां प्रत्येक केंद्र पर एक-एक चिकित्सक तैनात हैं। नागरिक अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर प्रतिदिन 80 से 90 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आयुष विंग में कार्यरत होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. मीना खन्ना ने बताया कि वर्ष 2009 में आयुष विंग की स्थापना के समय होम्योपैथी से इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या कम थी लेकिन कोरोना काल के बाद इसमें काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी और एलोपैथी दोनों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। होम्योपैथी पद्धति शरीर पर बिना दुष्प्रभाव डाले बीमारी को जड़ से खत्म करने पर काम करती है। होम्योपैथी दवाओं को प्राकृतिक तत्वों और खनिजों से बनी दवाओं का उपयोग किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


होम्योपैथी दवा से काफी आराम है
मुझे काफी समय से छींकें आ रही थीं। एलोपैथी दवा ली तो एकदम से आराम आया लेकिन फिर से छींकें आने लग गईं। इसके बाद होम्योपैथी अस्पताल से दवा ली। अब पहले से काफी आराम है। दवा का शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं।

-अशोक कुमार, निवासी सिरसा।


कोट्स
हर माह हजारों मरीज होम्योपैथी पद्धति से अपनी बीमारी का उपचार कराने आयुष विंग सहित सात राजकीय होम्योपैथी केंद्रों पर आ रहे हैं। 80 से 90 मरीज रोज आते हैं। लोगों का रुझान पहले से ज्यादा होम्योपैथी पर बढ़ा है। इसका मुख्य कारण है बीमारी का जड़ से खत्म होना व दवा का शरीर पर दुष्प्रभाव न होना है।


-डॉ. मीना खन्ना, होम्योपैथी चिकित्सक, आयुष विंग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed