{"_id":"5e04f7448ebc3e88083397f3","slug":"home-minister-vij-sirsa-news-rtk534287837","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री विज के दौरे से पहले शहर हुआ चकाचक, आज सुनेंगे 15 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री विज के दौरे से पहले शहर हुआ चकाचक, आज सुनेंगे 15 शिकायतें
विज्ञापन
home minister vij
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे। अनिल विज के पास पुलिस विभाग व स्थानीय शहरी निकाय विभाग है। ऐसे में विज के आगमन को देखकर वीरवार को शहर में साफ सफाई पर ध्यान दिया गया है। शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम पूरा हो गया है ताकि गृह मंत्री को सब कुछ ठीक ठाक लगे। गृह मंत्री अनिल विज के आगमन को देखकर वीरवार को नगर परिषद ने शहर के कई हिस्सों में पशु पकड़ो अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान शहर से करीब 11 बेसहारा पशुओं को पकड़कर उन्हें नंदीशाला में भिजवाया गया। ऐसे में नगर परिषद के कर्मचारी सिरसा में अपने महकमे के मंत्री के आने से पहले पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर के डबवाली रोड, रानियां रोड और अन्य हिस्सों में सफाई अभियान चलाया। ताकि कहीं पर भी मंत्री को अस्वच्छता दिखाई न दे।
तीन दिन में ट्रेड टावर को भी चमकाया
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पिछले तीन दिनों से शहर की ट्रेड मार्केट की भी साफ सफाई की। जबकि आम दिनों में ट्रेड मार्केट में सफाई व्यवस्था न के बराबर ही होती है। इतना ही नहीं ट्रेड मार्केट में बंद पड़े शौचालय को भी तीन दिनों के अंदर ही चालू करवा दिया गया। ट्रेड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान चिक्की मेहता ने बताया कि कभी भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चला। मंत्री के दौरे को लेकर साफ सफाई भी हो गई। लाखों रुपये की लागत से बने हुए बंद शौचालय को भी अच्छी तरह से धो दिया और चालू कर दिया। वहीं नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय के पीछे पड़े कूड़े को भी उठाया। एसपी कार्यालय में भी अन्य दिनों की अपेक्षा वीरवार को साफ सफाई ज्यादा दिखाई दी।
सिविल अस्पताल के अंदर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस हुई बाहर
सिविल अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस अंदर खड़ी रहती है। जबकि नियमानुसार यह प्राइवेट एंबुलेंस अस्पताल में खड़ी नहीं हो सकती। लेकिन वीरवार को अस्पताल प्रबंधन ने प्राइवेट एंबुलेंस को बाहर खड़ा करवा दिया। ताकि मंत्री अनिल विज का यदि सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो किसी प्रकार की पोल न खुले।
विज्ञापन
आज होगी 15 शिकायतों की सुनवाई
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन 27 दिसंबर को स्थानीय पंचायत भवन के सभागार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज करेंगे। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह 12 बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। इस बैठक में कुल 15 समस्याओं को रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निश्चित स्थान व तय समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
शहर में साफ सफाई आम दिनों की तरह की गई है। पहले भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाता रहा है। ट्रेड टावर की मार्केट के शौचालय की कुछ दिक्कतें थी, उसे दुरुस्त कर दिया गया।
-देवेंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।