फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   home guard beating in containment zone

कंटेनमेंट जोन में चारा लाने को लेकर ग्रामीणों की हुई बहस, होमगार्ड की पिटाई

Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
home guard beating in containment zone
कंटेनमेंट जोन में दवाई देते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Sirsa
जिले में प्रशासन द्वारा बनाए गए कंटेनमेंट जोन दिन प्रतिदिन हंगामे हो रहे हैं तो कहीं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट और बदसलूकी की जा रही है। वहीं जिले में सोमवार को भी 15 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 337 हो गया है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 216 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के केस आने पर प्रशासन कंटेनमेंट जोन बनाता है। जहां लोगों पर सख्ती की जाती है ताकि कोई भी घर से बाहर न निकले। लेकिन इन दिनों आए दिन किसी न किसी कंटेनमेंट जोन में झगड़े हो रहे हैं। जिले के गांव दड़बी में कोरोना संक्रमित आने के कारण होमगार्ड के कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। जहां सोमवार को कंटेनमेंट जोन से बाहर आने को लेकर होमगार्ड कर्मचारियों और कंटेनमेंट क्षेत्र के लोगों के बीच कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। होमगार्ड सोनू ने बताया कि कंटेनमेंट जोन से कुछ लोग सुबह बाहर चारा लेने आए तो होमगार्ड ने लोगों को कहा कि वह बाहर न निकलें और कंटेनमेंट जोन में लगे बैरियर न हटाएं। तो एक व्यक्ति ने कहा कि किसी दूसरे ने यह हटाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच होमगार्ड आ गया और मोहल्ले के लोगों ने होमगार्ड के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। होमगार्ड ने इसकी सूचना डिंग थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवा दिया। वहीं शहर के बेगू गांव के कंटेनमेंट जोन में भी रविवार रात को दो पड़ोसियों का आपस में झगड़ा हो गया और बात इतनी बढ़ गई आपस में मारपीट होने लगी। कहासुनी होते देख पूरा मोहल्ला एकत्रित हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और सभी लोगों को घरों के अंदर भेज दिया।
विज्ञापन

बंगलूरु से लौटे युवक और पैरामेडिकल स्टाफ सहित 15 कोरोना पॉजिटिव
जिले में 15 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एफ ब्लॉक के तीन की रिपोर्ट संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। विभाग ने संपर्क में आने वाले लोगों के जब सैंपल लिए तो उसमें तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बंगलूरु से लौटे युवक को खांसी जुकाम की शिकायत थी, जब जांच की गई तो वह संक्रमित पाया गया है। वहीं रानियां में चंडीगढ़ से लौटा युवक भी संक्रमित पाया गया है। देर शाम आई रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें एक पैरामेडिकल स्टाफ भी है। जिले की प्रेम नगर कॉलोनी में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं जिले में भी अन्य स्थान से पांच लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 337 तक पहुंच गया है। वहीं जिले के छह लोगों ने संक्रमण को मात दे दी है और स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिसमें खारियां, गोशाला मोहल्ला, रतीराम, मलिकपूरा, जेजे कॉलोनी और अग्रसेन कॉलोनी के संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या 216 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं छह लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 337 हो गया है तो ठीक होने वालों की संख्या 216 हो गई है।

- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
रात के समय किसी बात को लेकर कंटेनमेंट जोन में झगड़ा हो गया था। प्रशासन पूरी तरह सतर्कता से काम कर रहा है और लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
- पीजीटी अश्वनी कुमार, कंट्रोल रूम के इंचार्ज।
गांव में बने कंटेनमेंट जोन में आने जाने को लेकर ग्रामीणों और होमगार्ड के कर्मचारियों की बहस हो गई थी। मैने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवा दिया।
- संदीप कुमार, सरपंच प्रतिनिधि गांव दड़बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed