फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Holidays of roadways employees canceled due to Raksha Bandhan, additional 20 buses reserved

Sirsa News: रक्षा बंधन को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, अतिरिक्त 20 बसें आरक्षित

Sun, 27 Aug 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Holidays of roadways employees canceled due to Raksha Bandhan, additional 20 buses reserved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रक्षा बंधन पर्व पर बहन को अपने भाई तक पहुंचने में रोडवेज विभाग अपनी अहम् भूमिका अदा करेगा। रक्षाबंधन पर महिलाएं बसों में मुफ्त सफर करेंगी। इसके लिए रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली गई है। रोडवेज ने चालक, परिचालक सहित अन्य कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। बस स्टैंड परिसर, गेट, बसों की जांच करने सहित अन्य स्थानों कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके साथ ही 20 बसों को रिजर्व रखा गया है। इन्हें अधिक भीड़ वाले रूटों पर तुरंत प्रभाव से रवाना किया जाएगा।
हरियाणा सरकार की ओर से रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा दी जा रही है। महिला अपने साथ 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मुफ्त में यात्रा करवा सकती है। महिलाओं को 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात 12 बजे तक यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी किए गए हैं। इसके चलते रोडवेज महाप्रबंधक ने छुट्टी पर चल रहे सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया और अन्य कर्मचारियों की भी छुट्टी रद्द कर दी है। बस स्टैंड परिसर में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि महिलाओं को बस के चक्कर में एक जगह से दूसरी जगह पर न भटकना पड़े। इसके अलावा निजी बस चालकों को मुफ्त में यात्रा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


महिलाओं की न कटे टिकट, इसके लिए तैनात रहेंगे अधिकारी
परिचालकों की ओर से महिलाओं की टिकट न काटी जाए, इसके लिए बसों की विशेष रूप से चेकिंग भी होगी, ताकि वह सरकार की ओर से दी जाने वाले सुविधा को उठा सके। बीते वर्ष निजी बस चालकों ने मनमानी करते हुए बसों में सवार महिलाओं की पूरी टिकट काटी थी। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने बस मालिक सहित अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पत्र भी जारी किया था, लेकिन आरटीओ की तरफ से किसी पर भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा में बसों की स्थिति
किमी. स्कीम की बसें : 31
गुलाबी बसें : पांच
मिनी बसें : 19
रोडवेज बस : 148
निजी बसें : 91




बसों में महिलाओं को मुफ्त में सफर करवाने के लिए पत्र मिला है। इसके अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कई बसों रिजर्व रखा जाएगा और अधिक भीड़ वाले रूटों पर रवाना किया जाएगा। बसों में भी चेकिंग की जाएगी, ताकि महिलाएं सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा का लाभ उठा सकें। - शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed