{"_id":"573f512c4f1c1b0014ac6f7d","slug":"hindi-story-facebook-in-class-two-teachers-accused-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक चलाने पर दो शिक्षकों को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक चलाने पर दो शिक्षकों को चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा।
Updated Fri, 20 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने फरमान जारी किया था कि कक्षा में अगर कोई अध्यापक व्हाट्सएप और फेसबुक चलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव केवल के राजकीय प्राथमिक स्कूल में दो जेबीटी अध्यापकों को इस मामले में शुक्रवार को चार्जशीट किया गया है। इस बारे में निदेशक मौलिक शिक्षा अधिकारी पंचकूला को भी अवगत करवाया दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव केवल के राजकीय स्कूल में जेबीटी अध्यापक जसविंद सिंह और अमनदीप सिंह कक्षा में व्हाट्स एप और फेसबुक चलाते हुए मिले। स्कूल समय में मोबाइल का प्रयोग न करने को लेकर हेडमास्टर ने उनको अवगत कराया। उसके बाद भी उनको कक्षा में सोशल साइट का प्रयोग जारी रहा तो उनकी शिकायत जिला मौलिक शिक्षा डॉ. यज्ञदत वर्मा को दी गई।
उन्होंने तुरंत प्रभाव से दोनों अध्यापकों को शुक्रवार को चार्जशीट कर दिया। उन्होंने अध्यापक अमनदीप सिंह और जसविंद्र सिंह पर हरियाणा सेवा नियमावाली (दंड एवं अपील) 1987 के नियम 8 के आरोप में कार्रवाई की है। अगर अध्यापक अपनी तरफ से कोई लिखित में प्रतिवेदन देना चाहते हैं तो उन्हें अपना प्रतिवेदन 15 दिन में देना जरूरी होगा। कर्मचारियों से प्रतिवेदन निश्चित तिथि तक नहीं मिलते हैं तो ये समझा जाएगा कि कर्मचारी इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता है।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा का कहना है कि स्कूल समय में अध्यापकों ने मोबाइल यूज करने के साथ स्कूल मुखिया को कहना नहीं माना। उपरोक्त गंभीर अनियमितताएं करने पर अध्यापक अमनदीप और जसविंद्र को चार्जशीट कर दिया है।