फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Highway opened on promise, farmers got down from tank

Sirsa News: वादे पर खुला हाईवे, टंकी से उतरे किसान

Thu, 17 Aug 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Highway opened on promise, farmers got down from tank
टंकी से उतरने के बाद नाथूसरी चोपटा तहसील कार्यालय में धरना देने के लिए जाते हुए किसान । 
सिरसा/ नाथूसरी चोपटा। करीब 24 घंटे के बाद उपायुक्त के आश्वासन पर किसानों ने भावदीन टोल प्लाजा पर लगाया जाम समाप्त कर दिया। इसके साथ ही गांव नारायणखेड़ा में जलघर की टंकी पर चढ़े चार किसान भी नीचे उतर आए हैं। हालांकि किसान अब चोपटा तहसील परिसर में धरना देंगे। उनका कहना है कि जिले के सभी किसानों के खाते मेें जब तक बीमा क्लेम जारी नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने किसानों को 30 दिन में बीमा क्लेम दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खरीफ 2022 के बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 108 दिनों से जारी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी मांग पूरी न होने पर दो अगस्त को चार किसान गांव नारायणखेड़ा में स्थित जलघर की टंकी पर चढ़ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने 16 अगस्त को भावदीन टोल प्लाज पर हाईवे जाम करने का निर्णय लिया। इसके बाद कुछ किसानों के खातों में बीमा क्लेम भी आया, लेकिन सभी किसानों के खाते में क्लेम न आने से रोषित किसानों ने बुधवार को भावदीन टोल पर पहुंच गए। इसके बाद करीब दोपहर साढ़े 12 बजे किसानों ने धरना देकर हाईवे जाम कर आवाजाही बंद कर दी।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह उपायुक्त पार्थ गुप्ता और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। यहां पर धरना देकर बैठे किसानों को उपायुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी दिल्ली में बात लगातार चल रही है। अब 30 दिन में किसानों का बीमा क्लेम जारी होने की जानकारी मिली है। 30 दिन में किसानों के खातों में क्लेम की राशि आ जाएगी। कुछ देर तक चली वार्ता के बाद किसानों ने जाम खोल दिया और ट्रैक्टरों पर सवार होकर अधिकारियों के साथ गांव नारायणखेड़ा में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने टंकी पर चढ़े किसानों को दिया आश्वासन
गांव नारायण खेड़ा पहुंचकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया व एसडीएम राजेंद्र कुमार ने किसानों को माइक से जल्द ही बीमा क्लेम दिए जाने का आश्वासन दिया और नीचे उतरने की अपील। उपायुक्त ने 30 दिन में क्लेम जारी होने का आश्वासन दिया। इसके बाद टंकी पर चढ़े किसान भरत सिंह झाझड़ा, नरेंद्र पाल सहारण, जय प्रकाश कासनिया, दिवान सहारण नीचे उतर आए। यहां पर अन्य किसानों ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां, जगतपाल कासनियां, रविंद्र नाथूसरी कलां, संदीप कुमार, मेन पाल सिहाग, चोपटा नंबरदार एसोसिएशन दलीप सिंह पूनिया, सतबीर सिंह, ओम प्रकाश झूरिया, दयाराम सहारण सहित अन्य उपस्थित रहे।


बीमा क्लेम के लिए गंभीरता का काम कर रहा है प्रशासन : उपायुक्त
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सरकार व प्रशासन शुरू दिन से बीमा क्लेम के मामले को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी का परिणाम रहा है कि 34 गांवों के चार हजार किसानों के खाते में करीब 20 करोड़ की बीमा क्लेम 14 अगस्त को आ गया था। शेष राशि को लेकर तीन दिनों से प्रशासन के कृषि विभाग के उच्च अधिकारी दिल्ली में कंपनी के साथ बैठक कर रहे हैं। सरकार व प्रशासन इस दिशा में गंभीरता से लगा हुआ है। इससे पूरी उम्मीद है कि शेष राशि किसानों के खातों में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि एक महीने में किसानों के खातों में बीमा राशि आनी प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed