{"_id":"695c13cb81df15312203d0a9","slug":"high-court-order-to-remove-encroachment-not-implemented-notice-to-municipal-council-sirsa-news-c-128-1-svns1027-150728-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर अमल नहीं, नगर परिषद को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर अमल नहीं, नगर परिषद को नोटिस
Tue, 06 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में न्यू हाउसिंग बोर्ड में लगाई गई रेहड़ियां।
सिरसा। अतिक्रमण को लेकर ढिलाई व लचर रवैया अपनाने वाले नगर परिषद प्रशासन को हाईकोर्ट से लीगल नोटिस जारी हुआ है। न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी एक व्यक्ति ने नगर परिषद अधिकारियों व चेयरमैन को अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करने काे लेकर नोटिस जारी करवाया है। क्योंकि नगर परिषद अधिकारियों को बार -बार शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई अतिक्रमण हटाने को लेकर नहीं की गई।
बता दें कि न्यू हाउसिंग बोर्ड मार्केट एरिया में 50 से ज्यादा खोखे और अवैध रूप से अलग-अलग चीजों की रेहड़ियां लगती हैं। इसके कारण अंधेरा होने के साथ ही माहौल खराब होने लगता है। मार्केट का पूरा एरिया वाहनों के कारण ब्लॉक हो जाता है। लोग गाड़ियों में बैठकर शराब पीते हैं और रेहड़ियों से वेज व नॉन वेज खाते हैं। इतना ही नहीं, भीड़-भाड़ के कारण कई बार आपसी विवाद भी लोगों में हो चुका है। इस कारण दुकानदारों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुख्य सड़क से लेकर रोड तक पर कब्जा : न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को जहां पर पार्किंग पर पूरी तरह से अतिक्रमण रहता है। वहीं, कॉलोनी के अंदर जानी वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर अंदर तक सब्जियों व अन्य चीजों की रेहड़ियां लग जाती हैं। इसके साथ-साथ मुख्य रोड पर आमजन के पैदल चलने वाले फुटपाथ को अतिक्रमण से कवर कर दिया गया है। हैरानी की बात है कि सदर थाने के बिल्कुल सामने यह मार्केट व अतिक्रमण का एरिया है। इसके बाद भी रात के समय सदर थाने से लेकर बिजली घर के बीच तक खुले में गाड़ियों में छलकाई जाती है।