फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   helyh department said corona positive after the funeral

वृद्धा की अंतिम संस्कार करने के 15 मिनट बाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
helyh department said corona positive after the funeral
वृद्धा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सेंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Sirsa
जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से एक 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। महिला डायबिटीज की मरीज थी और सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल थी। जिसकी मंगलवार को मौत हो गई थी और अंतिम संस्कार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोरोना पॉजिटिव बताया। जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है। वहीं विभाग ने अन्य तीन संक्रमितों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दी है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 271 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। जिसमें से सिरसा के ए ब्लॉक का 30 वर्षीय दुकानदार, नेजिया गांव का 33 वर्षीय युवक और बांसल कॉलोनी का 51 साल वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। यह जानकारी देते हुए सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि 75 वर्षीय वृद्धा की 21 जुलाई को मौत हो गई थी। महिला को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था। उसे सिरसा के निजी अस्पताल से दाखिल करवाया गया था। इसके बाद उसे लुधियाना रेफर किया गया था, वहां पर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका रेपिड एंटीगन टेस्ट निगेटिव था, लेकिन लक्षणों के आधार पर उसका रिवर्स ट्रांसस्क्रीप्शन पॉलिमरर्स चेन रिएक्शन के तहत उसका सैंपल लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। विभाग ने गांव में सैंपलिंग के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है, इससे पहले सिरसा के 75 वर्षीय महिला ने हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

परिजन बोले- संस्कार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया पॉजिटिव
बता दें कि करीवाला गांव की वृद्धा शूगर की मरीज थी और सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल थी, जिसकी मंगलवार को मौत हो गई। वृद्धा के बेटे ने बताया कि चिकित्सक के कहने पर हमने सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, फोन पर एसएमएस भी आया कि रिपोर्ट निगेटिव है। मंगलवार को करीब लुधियाना ले जाते हुए दो बजे के आसपास माता की मौत हो गई। हमने रात को पार्थिव शरीर को घर पर भी रखा। और बुधवार की दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार कर दिया जिसके ठीक 15 मिनट बाद स्वास्थ्य विभाग से फोन आता कि आपका मरीज कोरोना पॉजिटिव है। यदि उसकी माता कोरोना पॉजिटिव थी तो पहली रिपोर्ट निगेटिव कैसे आ गई और मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव किस आधार पर बता रहा है। परिजनों ने कहा कि विभाग के फोन आने के बाद सबके सैंपल दे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर अब स्वास्थ्य विभाग अब दाह संस्कार में भाग लेने वाले लोगों की जांच पड़ताल में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नए केस आए है। 75 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हुई है। गांव में सेंपल का काम शुरू हो गया है।
- सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed