फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   helth department does not know how to the youth got corona

पांच दिनों बाद भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं लगा पता युवक को कैसे हुआ कोरोना

Wed, 13 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
helth department does not know how to the youth got corona
सैंपल भेजने के बाद संदिग़्ध के घर के आगे पोस्टर लगाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने पर हड़कंप मच गया था। लेकिन उस युवक की ट्रेवल हिस्ट्री निकालने में स्वास्थ्य विभाग नाकामयाब हो रही है और पांच दिनों बाद भी अभी तक पता नहीं कर पाई है कि युवक को कोरोना कैसे हुआ था। युवक ने विभाग को नहीं बताया था कि वह कहां से आया और किससे मिला है। पुलिस ने युवक की पहली कॉल रिकॉर्ड खंगाली और बताया कि युवक इन लोगों के संपर्क में आया था। विभाग संक्रमित युवक का बाल काटने वाले नाई के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर जांच के लिए सैंपल भेज दिए हैं और नाई को आईसोलेट कर दिया है। वहीं राजस्थान से शिव नगर कॉलोनी में लौटे दो लोगों के भी सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

शहर के शिव नगर कॉलोनी में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया और युवक के बारे में जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग ने युवक से जब पूछा कि वह किन लोगों के संपर्क में आया है, जिससे उसे कोरोना हुआ है। लेकिन युवक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ नहीं बताया। जिस पर विभाग ने पुलिस और प्रशासन को बताया और युवक की कॉल डिटेल मंगवाई। जानकारी के अनुसार पिछले पांच से छह दिन की कॉल डिटेल में विभाग को इतना ही पता लग पाया कि वह अपने बाल कटवाने के लिए नाई को बुलाकर अपने घर ले गया था। जिसके बाद युवक की कोई हिस्ट्री नहीं निकल पाई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी पता नहीं लग पा रहा है कि युवक को कोरोना कहां से हुआ है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग युवक पर एक शक यह भी जता रहा है कि वह पिछले दिनों किसी काम से राजस्थान में गया था। जिस पर विभाग युवक की पुरानी कॉल डिटेल मंगवाने का विचार कर रहा है। वहीं युवक के साथ ही उसके दुकान मालिक की भी कॉल डिटेल जांची जा सकती है। वहीं संक्रमित युवक का बाल काटने वाले नाई को सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

नाई के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही टीम
कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्कर्स नियमित रूप से सर्वे कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नाई के संपर्क में आने वाले और कुछ अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन से बुधवार को कुल 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे, जिसमें दो लोग राजस्थान से लौटकर आए थे। दोनों लोग पहले से ही शिव नगर में रहते थे, जैसे ही वह दोनों बुधवार सिरसा शिव नगर पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी पाकर मौके पर आकर दोनों लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed