Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mandi full with paddy lifting slow

Sirsa News: धान से अटीं मंडियां, धीमी उठान के कारण सड़कों तक पहुंचे फसल के ढेर

Sat, 14 Nov 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
mandi full with paddy lifting slow
सिरसा। उठान न होने के कारण जाम हुई अनाज मंडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिवाली पर्व के बाद अनाज मंडियों में धान की आवक अचानक तेज हो गई है। बड़ी संख्या में किसानों के अपनी फसल लेकर पहुंचने से मंडियां पूरी तरह धान से भर गई हैं। आढ़तियों द्वारा उठान की धीमी प्रक्रिया से स्थिति गंभीर होती जा रही है।
मंडी परिसर के भीतर फसल रखने की जगह पूरी तरह भर चुकी है। धान की बोरियां और ढेर अब सड़कों तक फैल गए हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों और आढ़तियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी के शेड और फड़ भी पूरी तरह भर चुके हैं।
विज्ञापन

नई फसल लेकर आने वाले किसानों को ट्रॉलियां खाली करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जगह के अभाव में कई किसानों को अपनी उपज मंडी की मुख्य सड़कों, मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट के पास और रास्तों पर उतारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मंडी में जाम की स्थिति बन रही है। फसल के खराब होने या वाहनों की चपेट में आने का खतरा भी बना हुआ है।

एडिशनल मंडी में सुरक्षा चुनौती
एडिशनल अनाज मंडी में सबसे विकट स्थिति है। यहां हजारों क्विंटल खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे उठान का इंतजार कर रहा है। बोरियों के अंबार से मंडी में सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई है। चोरी रोकने के लिए मंडी प्रशासन और आढ़तियों ने मुख्य गेट बंद कर विशेष पहरा लगाया है।


उठान में तेजी लाने की मांग
आढ़तियों और किसानों का कहना है कि दिवाली के बाद पीआर धान की आवक बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन प्रशासन और खरीद एजेंसियों ने समय रहते पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। यदि जल्द ही ट्रकों की संख्या बढ़ाकर उठान प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। मंडी में नई फसल की आवक को संभालना असंभव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed