फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health workers contracted for job restoration put up a great halt

नौकरी बहाली के लिए अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने डाला महापड़ाव

Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Health workers contracted for job restoration put up a great halt
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने नौकरी बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले नागरिक अस्पताल में महापड़ाव डाला। कर्मचारियों को पहले ही दिन एनएचएम कर्मचारी संगठन ने अपना समर्थन दिया और विभाग को तीन दिन में नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को फिर से नियुक्ति करवाने का अल्टीमेटम दिया। एनएचएम कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रोहताश को इस बारे में एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

महापड़ाव कार्यक्रम की अध्यक्षता आउटसोर्सिंग यूनियन की जिला प्रधान सुमित्रा ने की। मंच संचालन हेमंत एवं ब्लॉक सिरसा प्रधान अमित कुमार ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ, जिला सचिव राजेश भाकर, रिटायर कर्मचारी संघ के महासचिव राजेंद्र अहलावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पिछले काफी समय से दिन-रात मेहनत कर विभाग की छवि सुधारने वाले कर्मचारी अधिकारियों व ठेकेदारों की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। काम करने के बाद भी कर्मचारियों को बिना किसी कारण के नौकरी से हटा दिया जाता है। यही नहीं मीटिंग में बनी कमेटी के अधिकारियों की बात को भी अनसुना कर दिया गया। ठेकेदारों की मनमानी का आलम ये है कि विभाग के महानिदेशक के आदेश भी उनके लिए मायने नहीं रखते।
विज्ञापन

समय पर नहीं मिलता वेतन, 24 घंटे करते हैं काम
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विभाग कर्मचारियों का दोहरा शोषण कर रहा है। एक तो 24 घंटे काम लिया जा रहा है और ऊपर से दो से तीन माह तक वेतन भी नहीं दिया जा रहा, जिससे कर्मचारी मानसिक व आर्थिक रूप से भी परेशान हैं। इस मौके पर कर्मचारी नेता भीम सोनी, राजेंद्र, दीपक, हेमंत, सुदेश, पब्लिक हेल्थ से शिवचरण कंडारा व वरिष्ठ कर्मचारी नेता शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed