{"_id":"57c879784f1c1b82042cb5b2","slug":"health-ultrasound-radiologist-strike-patient-doctors-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियोलॉजिस्ट की हड़ताल, जांच के लिए भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियोलॉजिस्ट की हड़ताल, जांच के लिए भटके मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर
- फोटो : Bureau
भ्रूण हत्या रोकने को बने प्री कंसप्सेप्शन प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक एक्ट के विरोध में वीरवार को सिरसा में सभी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्सरे केंद्र बंद रहे। रेडियोलॉजिस्ट की हड़ताल के कारण लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिरसा जिले मेें 14 अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व एक्सरे केंद्र हैं। इनमें से डेरा सच्चा सौदा स्थित केंद्र हड़ताल में शामिल नहीं हुआ जबकि अन्य 13 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सुबह से ही ताला लटका मिला।
विज्ञापन
सिरसा में सरकारी स्तर पर किसी भी पीएचसी, सीएचसी और सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। ऐसे में मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए निजी स्तर पर बने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निर्भर हैं। इन केंद्रों के संचालक और स्टाफ वीरवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके चलते अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद रहे।
विज्ञापन
केंद्रों से मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन से जुड़े सिरसा के सभी रेडियोलॉजिस्ट का कहना है कि उन्हेें सरकार द्वारा बनाए (पीसीपीएनडीटी) एक्ट से कोई दिक्कत नहीं लेकिन इस एक्ट में कुछ संशोधन होना बेहद जरूरी है। रेडियोलॉजिस्ट आत्मा राम गोदारा का कहना है क्लेरिकल मिस्टेक पर भी प्रशासन मशीन सील कर देता है ये किसी रूप में जायज नहीं।
विज्ञापन
इस एक्ट के ज्यादा इस्तेमाल रेडियोलॉजिस्ट को परेशान करने में ज्यादा प्रयोग हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम को इससे मतलब नहीं कि लिंग की जांच हो रही है कि नहीं, उनका ध्यान सिर्फ इस पर है कि डॉक्टर एप्रेन नहीं पहने है या फिर नेम प्लेट नहीं लगाए है।
इस एक्ट के तहत रेडियोलॉजिस्ट लिंग जांच करते पाया जाए या फिर मौके पर फॉर्म एफ में गड़बड़ी हो। सजा एक ही है। इसलिए बदलना इस कानून में बदलाव बेहद जरूरी है। जब तक सरकार एक्ट में बदलाव का भरोसा नहीं देती रेडियोलॉजिस्ट की हड़ताल जारी रहेगी। शुक्रवार को भी सिरसा के सभी रेडियोलॉजिस्ट हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में सिरसा वासियों ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आंकड़ों के मुताबिक हर रोज एक अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्सरे केंद्र पर करीब सौ लोग जांच करवाने आते हैं। वीरवार को लोग जांच के लिए केंद्रों में पहुंचे तो उनके मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। लोगों के पास कोई सरकार को कोसने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।