फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health: Six people are corona infected in the district, the vaccine also expired since six days

स्वास्थ्य : जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित, छह दिन से वैक्सीन भी खत्म

Thu, 06 Apr 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Health: Six people are corona infected in the district, the vaccine also expired since six days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वीरवार को जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।

वहीं दूसरी ओर विभाग के पास पिछले छह दिनों से कोरोना वैक्सीन का स्टॉक भी खत्म है। इसके चलते वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों को लौटना पड़ रहा है। मुख्यालय की ओर से कोरोना वैक्सीन भेजी जानी है, लेकिन अभी तक स्टॉक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 96 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। जिले में अभी 126 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। वीरवार को सिरसा में एक, ऐलनाबाद में एक, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में दो, माधोसिंघाना में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन सभी मरीजों की आयु 30 से 70 वर्ष के बीच है। विभाग ने इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी एकत्र किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का सिर दर्द वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण ओर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च माह में स्वास्थ्य विभाग के पास पूरी वैक्सीन खत्म हो गई। कुछ डोज एक्सपायर होने के डर से अन्य जिले में भेज दी गई थी। इसके बाद अब तक वैक्सीन की डोज नहीं मिल पाई है। इसके कारण कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को बिना वैक्सीन लगवाएं ही लौटना पड़ रहा है। जिले में अभी 20 फीसदी लाभार्थियों को दूसरी और केवल तीन हजार लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगी है। जिले में अभी कोरोना को लेकर सैंपलिंग कम हो रही है। जबकि कई मरीजों की रिपोर्ट भी तीन दिन बाद मिल रही है। ऐसे में लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोविड नियमों का नहीं हो रहा पालन
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद भी लोग मास्क सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि विभाग व प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन कोई सख्ती नहीं बरती जा रही। वहीं, अब मौसम खराब होने के चलते अधिक लोग खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

10 व 11 को मॉक ड्रिल कर विभाग जांचेगा स्थिति
जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 व 11 अप्रैल को नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें अस्पताल में कोरोना को लेकर तैयारियों व उपकरणों की स्थिति को जांचा जाएगा। इससे पहले भी कई बार विभाग की ओर से मॉक ड्रिल की गई है। अब मुख्यालय ने सभी जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर मॉक ड्रिल किए जाने का पत्र जारी किया गया है।


कोरोना संक्रमित मिले छह मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 10 व 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल की जाएगी। जिसके बाद उपकरणों व तैयारियों की स्थिति जांची जाएगी। 30 से 70 वर्ष की आयु वाले लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। - डॉ. हरसिमरन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed