{"_id":"67dda9f080044441eb0b9489","slug":"health-services-will-improve-8-officers-appointed-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135037-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार, 8 अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार, 8 अधिकारी नियुक्त
Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज में चयनित आठ मेडिकल ऑफिसर्स ने स्वास्थ्य विभाग के पास सेवाओं के लिए आवेदन किया था। महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चयनित एमओ को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। अब इन मेडिकल ऑफिसर्स ने ज्वाइन कर लिया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
अब विभाग की ओर से जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवा देने के इच्छुक मेडिकल ऑफिसर के मेडिकल और दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में उप सिविल सर्जन डाॅ. राजेश चौधरी ने बताया कि नवचयनित मेडिकल ऑफिसर को आवश्यक कार्रवाई के बाद विभाग स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसके बाद सेंटर अलाट होने के बाद उक्त एमओ अपनी सेवाएं देंगे। वहीं एक मेडिकल ऑफिसर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भी विभाग की ओर से नियुक्त किया गया है।
जिले के सीएचसी व पीएचसी में देंगे चिकित्सक सेवाएं
सरकार की ओर से चयनित हुए मेडिकल आफिसर को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद मुख्यालय द्वारा सेंटर अलाट किए जाने हैं। उससे पूर्व उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से नागरिक अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये मेडिकल ऑफिसर विभाग की ओर से संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा उनसे संचालन को लेकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। मुख्यालय से जिला में आवश्यक रिक्त स्थानों पर प्रशिक्षण के बाद जल्द ही सेंटर अलाट किया जाना है। जिसके बाद नव-नियुक्त एमओ अपना कार्यभार अलाट सेंटर पर ग्रहण करेंगे।