फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health, front line workers and elderly will get booster only after completion of nine months of second dose

दूसरी डोज लगे नौ माह पूरे होने के बाद ही हेल्थ, फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को लगेगा बूस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Health, front line workers and elderly will get booster only after completion of nine months of second dose
सिरसा। पहली और दूसरी डोज लगवा चुके लाभार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए अब बूस्टर लगाया जाना है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। इनमें से उन लाभार्थियों को ही बूस्टर लगाया जाएगा जिनकों नौ माह पहले कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैै। विभाग की ओर से 10 जनवरी से बूस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जानी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को पहले चरण में बूस्टर लगाया जाना है। इनकी संख्या जिलेभर में एक लाख 57 हजार के लगभग है। इससे पहले इन सभी लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 10 जनवरी को विभाग कैंपों का आयोजन करेंगेे। इन कैंपों में पहुंचने वाले लाभार्थियों की पहले जांच की जाएगी और दूसरी डोज को लगे कितना समय हो गया इसकी जांच की जाएगी। ऐसे में अगर किसी लाभार्थी की ओर से नौ माह से कम समय कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई गई है तो उसको बूस्टर नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में एक लाख 57 हजार लाभार्थियों को लगाया जाना है बूस्टर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स और बुजुर्गों को बूस्टर दिया जाना है। जिले में हेल्थ विभाग के 8190 के करीब कर्मचारी है, जबकि 5825 फ्रंट लाइन वर्कर्स कार्यरत। वहीं बुजुर्गों की संख्या एक लाख 43 हजार के लगभग है। इन सभी लोगों को बूस्टर दिया जाना है। विभाग ने इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली है। बूस्टर की मांग तय सेशनों के साथ ही मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
10 जनवरी से बुजुर्गों और हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर लगाया जाना है। इसके लिए दूसरी डोज को लगे नौ माह पूरे होने चाहिए। अगर किसी लाभार्थी द्वारा दूसरी डोज लगवाए कम दिन हुए है तो उसे बूस्टर डोज नहीं लगाया जाएगा।
-योगेश खन्ना, इंचार्ज, वैक्सीनेशन प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed