Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Health deteriorated due to difficulty in breathing, got admitted in Mohali Fortis
{"_id":"6171af943ffd7d126d196c97","slug":"health-deteriorated-due-to-difficulty-in-breathing-got-admitted-in-mohali-fortis-sirsa-news-hsr6150284160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस लेने में तकलीफ होने पर बिगड़ी तबीयत, मोहली फोर्टिस में कराया दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस लेने में तकलीफ होने पर बिगड़ी तबीयत, मोहली फोर्टिस में कराया दाखिल
मोहाली फोर्टिस में उपचाराधीन पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का टिकट कटने के बाद सुर्खियों में आए पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से उन्हें फोर्टिस मोहाली भेजा गया। वहीं कान के पास ट्यूमर का भी ऑपरेशन करवाया गया है। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
उपचुुनाव में उम्मीद थी कि पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल को ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उतारेगी, लेकिन उनका टिकट काटकर भाजपा से आए पवन बैनीवाल को प्रत्याशी बनाया गया। इसके बाद 14 अक्तूबर को रूठे भरत सिंह बैनीवाल को मनाया गया और चुनाव प्रचार में शामिल किया गया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेेेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के साथ चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान अचानक सीने में दर्द हुआ तो शहर के निजी अस्पताल में चेकअप करवाया। डॉक्टर ने उन्हें किसी बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी है। इस पर भरत सिंह बैनीवाल को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में ले जाया गया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया है। भरत सिंह बैनीवाल की देखभाल में जुटे संजय यादव ने बताया कि फोर्टिस में ही पूर्व विधायक के कान के पास ट्यूमर का ऑपरेशन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफल हो गया है और फिलहाल वह आईसीयू में उपचाराधीन हैं। उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। उम्मीद है कि जल्द ही लौट कर घर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।