फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Health department raids in Kurukshetra, one accused arrested for sex determination

Sirsa: कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का छापा, भ्रूण लिंग जांच करता एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Thu, 06 Jul 2023 01:52 AM IST
सार

आरोपी के पास से टीम ने एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की है, जिसके माध्यम से आरोपी महिला के गर्भ में लड़का या लड़की होने की जानकारी देते थे।

विज्ञापन
Health department raids in Kurukshetra, one accused arrested for sex determination
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सिरसा के स्वास्थ्य विभाग सिरसा की टीम ने कुरुक्षेत्र में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच मामले में एक आरोपी को काबू किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। आरोपी के पास से टीम ने एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की है, जिसके माध्यम से आरोपी महिला के गर्भ में लड़का या लड़की होने की जानकारी देते थे। टीम ने मामले की शिकायत कुरुक्षेत्र की पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


सिरसा पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. संकेत सेतिया ने बताया कि उन्हें भ्रूण लिंग जांच मामले की शिकायत मिली थी। सीएमओ के आदेश पर डॉ. हरसिमरण सिंह व कुरुक्षेत्र की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की है। उन्होंने एक डिकॉय तैयार किया और उक्त व्यक्ति से संपर्क किया।
विज्ञापन


इसके बाद 30 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करने की डील हुई। आरोपी ने उनसे पांच हजार रुपये ऑनलाइन, जबकि शेष राशि जांच के बाद लेने की बात कही। आरोपी ने उन्हें पेहवा में बुलाया। इसके बाद वह टीम के साथ वहां पर पहुंच गए और यहां से उन्हें कुरुक्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा के पास बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति उन्हें लेने के लिए पहुंचे। आरोपी उन्हें कुरुक्षेत्र की विष्णु कॉलोनी में ले गए। यहां पर एक किराये के मकान में महिला को बुलाया गया। यहां पर मुख्य आरोपी कुरुक्षेत्र निवासी सुखेदव से उनकी मुलाकात हुई।

सुखदेव ने भ्रूण जांच के लिए आकाश को बुलाया। आकाश के पास अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन थी। इसने क्रोन के माध्यम से महिला के गर्भ की जांच की और टैबलेट से देखकर लड़का होने की जानकारी दे दी। मामले की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर छापा कार्रवाई कर दी।


इस दौरान मुख्य आरोपी सुखदेव फरार हो गया, जबकि आकाश को काबू कर लिया है। उक्त आरोपी से पूछताछ किए जाने के बाद पता चला कि वह पहले भी उस जगह पर भ्रूण लिंग की जांच कर चुका है। बता दें कि उक्त दोनों आरोपियों पर पहले ही भ्रूण लिंग जांच करने को लेकर मामला दर्ज है। जांच टीम में कुरुक्षेत्र पीएनडीटी के गौरव बांसल, डॉ. ऋषि व मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed