फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   health department contracted with three private labs

नर्सरी के बच्चों के टेस्ट होंगे मुफ्त, तीन निजी लैब से स्वास्थ्य विभाग का हुआ अनुबंध

Fri, 21 Feb 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
health department contracted with three private labs
सिविल अस्पताल की नर्सरी की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
जिला सामान्य अस्पताल में बनी नर्सरी में नवजात बच्चों का उपचार किया जाता है। नर्सरी में रहने के दौरान बच्चों के टेस्ट किए जाते हैं, कुछ टेस्ट जो कि नागरिक अस्पताल में बनी लैब में नहीं होते थे। नागरिकों को सुविधा देते हुए नागरिक अस्पताल की नर्सरी में दाखिल सभी बच्चों के टेस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी लैब से करवाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का तीन निजी लैब के साथ अनुबंध हो चुका है। नर्सरी के डॉक्टर मरीज को रिपोर्ट वेरिफाई करवाने के लिए निजी लैब में भेजते थे, जबकि एक बार मरीज की जांच अस्पताल में बनी लैब में ही होती थी। अभी तक एक साल में अस्पताल की नर्सरी में 1126 बच्चे भर्ती हुए हैं। बच्चों के ब्लड सेल, किडनी, बलीवर टेस्ट, पीलिया, यूरीन टेस्ट सामान्य होते हैं।
विज्ञापन

जिले के सिविल अस्पताल सिरसा में 17 बेड की नवजात बच्चों के लिए एक नर्सरी है। नर्सरी में करीब एक समय में 34 बच्चों को दाखिल किया जाता है। नर्सरी में भर्ती हुए बच्चों के टेस्ट पहले तो सिविल अस्पताल की लैब से करवाए जाते थे, जिसके बाद एक बार दोबारा वही जांच निजी लैब से करवाई जाती थी। जिसके बाद चिकित्सक दोनों रिपोर्ट को मिलाते थे। निजी लैब से होने वाले टेस्ट के पैसे मरीज को देने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब बच्चे का जो भी टेस्ट निजी लैब से करवाने होंगे, उसके बिल का भुगतान सिविल अस्पताल द्वारा किया जाएगा और डॉक्टर मरीज की पर्ची पर टेस्ट लिखेंगे। जिसका भुगतान सिविल अस्पताल द्वारा ही किया जाएगा। ऐसे में शहर की तीन निजी लैब के साथ स्वास्थ्य विभाग का अनुबंध हुआ है। जब नर्सरी से बच्चे को टेस्ट के लिए लेकर जाएंगे उस समय डॉक्टर मरीजों को बताएंगे कि वह कौन सी लैब से बच्चे की जांच करवाएं, जिससे मरीजों के पैसे न लगे।
विज्ञापन

जच्चा बच्चा सभी के टेस्ट होंगे मुफ्त
सिविल अस्पताल में अभी तक 1126 बच्चे नर्सरी में भर्ती हुए हैं। जिनमें 545 बच्चों का जन्म सिविल अस्पताल के जनाना वार्ड में ही हुआ है और 495 बच्चे अन्य अस्पताल से नर्सरी में भर्ती करवाए गए हैं। अनुबंध के अनुसार शहर की तीन लैब से महिला तथा उसके बच्चे के सभी टेस्ट जो अस्पताल की लैब में नहीं करवाए जाते वह बिलकुल मुफ्त किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन का कहना है कि जच्चा बच्चा का डिलीवरी से पहले तथा बाद में जो भी टेस्ट होगा उसका भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की लैब पर उठे थे सवाल
बीती नौ अगस्त 2019 को अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था कि सिविल अस्पताल में बनी नर्सरी में डॉक्टर अस्पताल की लैब से बच्चे के टेस्ट करवाने के बावजूद भी बाहर निजी लैब में वही टेस्ट दोबारा करवाते थे। जिसके पूरे पैसे का निर्वहन मरीज द्वारा ही किया जाता था।

जच्चा बच्चा के लिए जो भी टेस्ट होने हैं वह निजी लैब में भी मुफ्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का जिले की तीन लैब से अनुबंध हुआ है। किसी भी मरीज को परेशान नहीं किया जाएगा। गर्भवती महिलाएं अस्पताल की एंबुलेंस का प्रयोग करें। अगर किसी को भी एंबुलेंस की जरूरत हो तो 108 पर संपर्क कर सकता है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed