फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department alert to prevent dengue and malaria, Gambujia fishes released in ponds

Sirsa News: डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तालाबों में छोड़ी गंबूजिया मछलियां

Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Health department alert to prevent dengue and malaria, Gambujia fishes released in ponds
सिरसा। जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू व मलेरिया को लेकर अलर्ट हो गया है। लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 32 टीमें फील्ड में उतारी गई हैं। टीमें घर-घर जाकर लोगों को दोनों बीमारियों के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग दोनों बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए गांवों में बनाए गए तालाबों में गंबूजियां मछलियाें को छोड़ रहा है। ये मछलियां तालाबों में मच्छरों के लारवा को खत्म करने का काम करती हैं।
विज्ञापन

हालांकि राहत की बात ये है कि जिले के नागरिक अस्पताल में अभी तक डेंगू व मलेरिया का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए जो टीम गठित की गई है उसमें मेडिकल ऑफिसर, लैब तकनीशियन व एमपीएचडब्ल्यू को शामिल किया गया है। विभाग की ये टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही और मच्छरों के लारवे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने किए बेड आरक्षित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में भी मरीजों के लिए व्याप्त प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते विभाग ने मलेरिया और डेंगू के लिए विशेष तौर पर जालीदार 60 बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं अगर डेंगू व मलेरिया का कोई मरीज आता भी है तो तुरंत उसका उपचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी में होगा इलाज
डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल व गांवों में बने सीएचसी व पीएचसी केंद्रों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों का निशुल्क जांच व उपचार किया जाएगा। जिसमें मरीज को स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधा दी जाएगी। मरीजों के घरों में जाकर छिड़काव आदि किया जाएगा। जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में मलेरियां व डेंगू के मरीजों के लिए विशेष कर बेडों का भी प्रबंध किया गया है।


जिले में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए प्रबंध किए जा रहे है। वहीं लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। ताकि मलेरिया व डेंगू की बीमारी से बचाव किया जा सके। वहीं मलेरिया और डेंगू को लेकर वार्ड बनाकर जिले में 60 बेडों की भी व्यवस्था कर दी गई है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार हो जाता है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला नागरिक अस्पताल में जांच करवाएं।

-डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल सिरसा।

मलेरिया व डेंगू को लेकर पहले से विभाग की और पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। गांवों व शहरी क्षेत्राें में मच्छरों से बचाव के लिए तालाबों में गंबूजियां मछलियां छोड़ी जा रही हैं। वहीं गांव-गांव में पीएचसी व सीएचसी के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
-डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed