फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Headquarters put brakes on five projects related to Chief Minister's announcement

Sirsa News: मुख्यमंत्री की घोषणा से जुड़े पांच प्रोजेक्ट पर मुख्यालय ने लगाई ब्रेक

Wed, 06 Sep 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Headquarters put brakes on five projects related to Chief Minister's announcement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के लोगों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा के लिए प्रोजेक्टों की घोषणा की थी। हैरानी की बात है कि साल 2015 और 2018 में की गई नगर परिषद से संबंघित सीएम की घोषणाएं अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। ये घोषणाएं कागजों में सिमटी कर रह गई हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 16 सितंबर को सिरसा में आने की उम्मीद है। इससे पहले भी जब सीएम सिरसा पहुंचे तो आमजन के लिए कई घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं पर प्रशासन अपनी प्रक्रिया पूरी कर फाइल मुख्यालय भेज चुका है। इनमें डेयरी शिफ्टिंग, मल्टी स्टोरी पार्किंग, बेसहारा पशुओं के स्थायी समाधान के प्राेजेक्ट शामिल है। इनकी फाइलें तकनीकी खामियों के चलते मुख्यालय स्तर पर अटकी हुई हैं और प्रशासनिक अधिकारी अनुमति के इंतजार में बैठे हैं। इसके चलते खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन


यह है पांच प्रोजेक्ट

1 : डेयरी प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने डेयरी शिफ्टिंग को लेकर 28 जुलाई 2015 को घोषणा की थी। पंचायत विभाग की जमीन पर डेयरी प्रोजेक्ट स्थापित किया जाना था। इसको लेकर तीन गांवों की 34 एकड़ जमीन नगर परिषद को सौंपी जानी है। इसके लिए केवलपुरा 10 एकड़ भूमि, नेजिया खेड़ा 16 एकड़ भूमि और गांव फूलकां की आठ एकड़ के करीब जमीन नगर परिषद को दी जानी है। यह प्रोजेक्ट भी पंचायत विभाग के स्तर पर अटका हुआ है। आठ सालों से यह प्रोजेक्ट कछुआ चाल से चल रहा है। इसी गति से चलता रहा तो आगामी 10 वर्षों में भी यह सीएम घोषणा पूरी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी स्टोरी पार्किंग : पालिका बाजार के सालों पुराने स्कूल की भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की घोषणा 21 नवंबर 2018 को की थी। इस प्रोजेक्ट का मकसद है, बाजारों की तंग गलियों में खड़े होने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाना। अभी तक यह प्रोजेक्ट डीपीआर बनाने तक भी नहीं पहुंचा है। पांच साल का वक्त इस प्रोजेक्ट के लिए कंसलटेंसी एजेंसी फाइनल करने में गुजर गया है। जिस गति से यह प्रोजेक्ट चल रहा है, उससे नहीं लगता है कि आगामी पांच वर्षों में भी यह सीएम घोषणा पूरी हो पाएगी।

नगर परिषद का कार्यालय : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 नवंबर 2018 में नगर परिषद का मल्टी स्टोरी ऑफिस बनाने की घोषणा की थी। एचएसवीपी विभाग को पुरानी तहसील कार्यालय रोड पर बने नगर परिषद के आफिस की जगह शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाना था और नगर परिषद को दो एकड़ जमीन दूसरी जगह देनी थी। एचएसवीपी ने तकनीकी सर्वे रिपोर्ट बनवाई तो उसमें यह जगह शॉपिंग कॉम्पलेक्स के अनुरूप नहीं पाई गई। इस कारण प्रोजेक्ट कैंसिल कर दिया। अब नगर परिषद अपनी इस जमीन अपना कार्यालय बनाने को लेकर अनुमति मुख्यालय से मांग रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे करवाने में एचएसवीपी ने 5 साल का वक्त बीता दिया।

बॉक्स
इन दो प्रोजेक्टों को गति मिलने की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने 19 मई 2022 को शहर के लोगों को टूटी गलियां और बरसाती पानी की समस्या को खत्म करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करवाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के पहले फेज का काम हो चुका है। दूसरे फेज का काम बाकी है, जिसके अंतर्गत शहर के अंदर के क्षेत्र और मुख्य सड़कों पर बरसाती पानी की निकासी करवाने के लिए लाइन बिछाई जानी है। टूटी सड़कों की मरम्मत को लेकर कार्य करवाना है। इन दोनों प्रोजेक्टों को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।



मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े पांच प्रोजेक्ट हमारे मुख्यालय स्तर पर अटके हुए हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इन प्रोजेक्टों को स्वीकृति मिल जाएगी। इससे इन प्रोजेक्टों का लाभ शहरवासियों को मिल पाएगा। - प्रवीण कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed