फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Havildar hanged himself

हवलदार ने फंदा लगा दी जान

Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Havildar hanged himself
रोड़ी। हरियाणा पुलिस में कार्यरत गांव फग्गू निवासी हवलदार ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव फग्गू निवासी बुध सिंह फतेहाबाद की पुलिस लाइन में ईएचसी के पद पर तैनात था। 5 जून को उसे ईएचसी के पद से रतिया के विधायक के गनमैन के रूप में तैनात करने के ऑर्डर जारी हुए थे। बताया जा रहा है कि बुध सिंह 5 जून को पुलिस लाइन से रवाना हो गया लेकिन वह विधायक के यहां नहीं पहुंचा। जब विधायक ने पुलिस लाइन में गनमैन के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि बुध सिंह के लाइन से आर्डर किए जा चुके हैं। ड्यूटी पर न पहुंचने पर 10 जून को फतेहाबाद पुलिस लाइन में उसकी गैर हाजिरी लगा दी गई। बताया गया है कि बुध सिंह का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। जिस कारण उसकी पत्नी अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी। बुध सिंह ने कुछ दिन पहले अपना घर भी बेच दिया था। दोनों बातों के कारण बुध सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार रात को उसने अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता व छोटे भाई के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 जून को यह पुलिसकर्मी मेरे ऑफिस में आया था लेकिन उस दिन मैं चंडीगढ़ था। उसने अगले दिन आने की बात कही थी मगर वह बाद में नहीं आया। 8 जून को मैंने एसपी ऑफिस में भी इसकी सूचना दे दी थी कि गनमैन ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इससे ज्यादा इस पुलिसकर्मी के बारे में मुझे कुछ नहीं पता। - लक्ष्मण नापा, विधायक, रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed