फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: With the implementation of the code of conduct, the route from Sirsa to Punjab opened

Haryana: आचार संहिता लागू होने के साथ ही सिरसा से पंजाब जाने का रास्ता खुला, हाईवे पर पुलिस बल हुआ कम

Sun, 17 Mar 2024 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 10:37 PM IST
सार

सिरसा डबवाली हाईवे पर पुलिस बल कम हो गया है। डबवाली से पंजाब जाने वाला रास्ता अभी तक बंद है। 

विज्ञापन
Haryana: With the implementation of the code of conduct, the route from Sirsa to Punjab opened
किसान आंदोलन के दौरान गांव खैरेकां के पास घग्गर बांध पर लगाया गया नाका। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में आचार संहिता लगने के बाद अब रास्तों पर किसानों को रोकने के लिए लगे नाकों को प्रशासन ने हटाना शुरू कर दिया है। जहां सिरसा से बरनाला रोड पर लगे नाके को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया। वहीं सिरसा-डबवाली हाईवे वन वे किया हुआ है। जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो गया है। जहां एक सप्ताह पहले तक इस नाके पर बड़े स्तर पर पुलिस फोर्स देखने को मिल रही थी। अब उसे हटा दिया गया है। पैरामिलिट्री व पुलिस के कुछ चुनिंदा जवान ही ड्यूटी दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद सबसे ज्यादा परेशानी डबवाली के लोगों के लिए बनी हुई है। डबवाली को अभी तक पंजाब के साथ जोड़ा नहीं जा सका है। डबवाली से मलोठ रोड और बठिंडा रोड बंद है। बता दें कि अभी तक दोनों नाकों पर बड़े स्तर पर किसान बैठे हैं। हालांकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए डबवाली मलोठ रोड का आरयूबी को वन वे कर दिया गया, जहां से केवल दुपहिया वाहन ही गुजर सकते हैं।
विज्ञापन


रविवार को एक माह बाद खोला रास्ता
किसानों के दिल्ली कूच करने से पहले बंद किया गया पंजाब का रास्ता रविवार को एक माह से अधिक समय बाद खुल गया है। रास्ता खुलने पर वाहन चालकों व आम लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को किसानों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के किसान सिरसा होकर दिल्ली न जा पाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सिरसा में बरनाला रोड स्थित गांव मुसाहिबवाला के पास अवरोधक लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। रास्ता 11 फरवरी को बंद कर दिया था। उस वक्त प्रशासन ने रास्ते में सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक लगा दिए थे। लोहे के अवरोधक लगाकर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया था।

रास्ता बंद होने पर सिरसा से सरदूलगढ़, बरनाला, मानसा का संपर्क कट गया था। छोटे वाहन गांवों के रास्तों से होकर गुजर रहे थे जिस कारण 20-25 किमी का अधिक सफर तय करना पड़ रहा था। ऐसे में समय व धन की बर्बादी हो रही थी। जब किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान एक बार स्थगित कर दिया था, तब पुलिस ने डबवाली रोड पर घग्गर पुल पर लगाया गया नाका खोल दिया था, मगर बरनाला रोड पर लगाया गया नाका नहीं खोला था।

आज से बसों का हो सकता हैं संचालन
किसानों के दिल्ली कूच करने से पहले बंद किया गया पंजाब का रास्ता खुल गया है। रास्ता खुलने पर वाहन चालकों व आम लोगों ने राहत की सांस ली है। सिरसा में पंजाब रोडवेज की प्रतिदिन 45 बसें आती जाती है। लेकिन नाका बंद होने के कारण ये 45 बसें पिछले 1 माह से बंद पड़ी थी। इस दौरान पंजाब रोडवेज की 5 बसें लुधियाना के लिए, 1 शिमला के लिए, चंडीगढ़ की 6 व बाकी बसें मानसा, पटियाला, सरदूलगढ़ व अन्य के लिए चलती हैं। सिरसा से पंजाब व हरियाणा बॉर्डर 19 किलोमीटर दूर है। जहां पर जाने के लिए यात्री ऑटो का सहारा ले रहे थे। अब सोमवार से दोबारा बसों का संचालन शुरू होगा।


रविवार को पंजाब की ओर जाने वाले रास्तों को प्रशासन ने खोल दिया है। जिसके बाद पंजाब की ओर से जाने वाली 45 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। -आत्मा राम, इंस्पेक्टर रोडवेज सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed