{"_id":"67003b3759fc986197007f03","slug":"haryana-rs-30-lakh-found-in-vehicle-during-vehicle-checking-handed-over-to-income-tax-department-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वाहन चेकिंग में गाड़ी से मिले 30 लाख रुपये, आयकर विभाग को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वाहन चेकिंग में गाड़ी से मिले 30 लाख रुपये, आयकर विभाग को सौंपे
Sat, 05 Oct 2024 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:30 AM IST
सार
सिरसा पुलिस चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद करीब ढाई करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
गाड़ी से बरामद रुपये कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंपते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जिला प्रशासन के साथ पुलिस भी निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। विशेष जांच अभियान के दौरान शहर थाना की पुलिस टीम ने एक गाड़ी से 30 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि शहर थाना प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर सिटी थाना रोड क्षेत्र में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी की चेकिंग से 30 लाख रुपये बरामद हुए। इस संबंध में सिरसा जिले के गांव जोधपुरिया निवासी कार सवार सुरेंद्र से इन रुपये के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया।
विज्ञापन
इसलिए पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाकर बरामद राशि कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दी। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विशेष तलाशी अभियान चला रही है। इसके तहत चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद करीब ढाई करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन