फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Roadways Workers Union will meet the Chief Minister and Transport Minister: Narendra

मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मिलेगा हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन : नरेन्द्र

Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Workers Union will meet the Chief Minister and Transport Minister: Narendra
 सिरसा डिपो में बैठक करते हुए रोडवेज कर्मचारी। 
सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की डिपो कमेटी की मीटिंग प्रधान व प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

बैठक में राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच, प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने पूरे देश के ट्रांसपोर्ट के मजदूरों के हालात पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार ट्रांसपोर्ट के मजदूरों के नेताओं को बुलाकर के बातचीत करें। अन्यथा ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मार्च में दिल्ली चलो का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच व प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों व निजीकरण नहीं करने बारे सरकार अपनी नीति स्पष्ट करें। लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करें। निर्णय लिया गया कि सभी राज्य के पदाधिकारी डिपो पदाधिकारी की वार्षिक सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। सभी डिपो में कार्यकर्ताओं की कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार श्योराण, राज्य सचिव सूबे सिंह धनाना व वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र कुमार गुर्जर, उप प्रधान संदीप कुमार, मुख्य सलाहकार धर्मवीर सिंह सहारण, यार्ड मास्टर करण सिंह सोनी, यार्ड मास्टर पूर्ण सिंह व सभी नेताओं व क्रांतिकारी साथियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed