फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   haryana roadways sirsa, privet bus service protest, sirsa

निजी बसों पर रोक के बाद हुआ धरना समाप्त

Thu, 25 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 25 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways sirsa, privet bus service protest, sirsa
Haryana Roadways - फोटो : demo pic
हाईकोर्ट के आदेशानुसार एसडीएम ने बुधवार को रोडवेज डिपो के बाहर से निजी बसें संचालित करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा बुधवार को किया गया। बसों का चक्का जाम वीरवार दोपहर तक जारी रहा। हालांकि बस स्टैंड के बाहर से निजी बसें चलती रहीं, लेकिन सिरसा डिपो की एक भी बस नहीं चली। रोडवेज कर्मियों ने रोष स्वरूप बस स्टैंड के गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। बाद में एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने दोपहर को धरनास्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 27 मई तक निजी बसों पर रोक लगा दी गई है तथा इसके बाद इसका हल निकाला जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन


बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर सिरसा से डबवाली पहली निजी बस रवाना की, तो रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बस स्टैंड के गेट बंद करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा रोडवेज की बसों का चक्का जाम कर दिया। रोडवेज का चक्का जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आज भी रोडवेज का चक्का जाम रहा। सिरसा डिपो की बसों का संचालन प्रभावित रहा। दूसरे डिपों की बसें आईं पर उन्हें बस स्टैंड में नहीं जाने दिया। ऐसे में यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर से ही बस में सवार होना पड़ा। उधर, निजी परिवहन समिति की बसें भी विश्वकर्मा चौक से रवाना हुई।
विज्ञापन


निजी परिवहन परमिट पॉलिसी के विरोध में सरकार के खिलाफ रोष जता रहे रोडवेज तालमेल कमेटी पदाधिकारी रामकुमार चुरनिया, मदनलाल खोथ, भीम सिंह चक्का, चंद्रशेखर धम्मी, सुरजीत अरोड़ा, विनोद कुमार, चमनलाल स्वामी ने कहा कि पिछली बार चक्का जाम के दौरान सरकार ने यूनियन के प्रांतीय प्रधानों से बातचीत कर परिवहन पॉलिसी 2016 को वापस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर गई है और निजी बसें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों की वे पालना करते हैं और बसों के संचालन पर कोई रोक नहीं लगाएंगे, उनकी लड़ाई सरकार से है, क्योंकि सरकार अपने वादे से मुकरी है। वहीं, आज दोपहर बाद एसडीएम बिजेंद्र सिंह बस स्टैंड पहुंचे तथा धरनारत रोडवेज कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 27 मई तक निजी बसें नहीं चलाई जाएंगी तथा इसका समाधान निकाला जाएगा, जिसके बाद कर्मचारियों ने एक बारगी हड़ताल समाप्त कर दी तथा बसें चला दीं। बसों की हड़ताल समाप्त होने से आमजन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed