फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana overall champion

हरियाणा ओवर ऑल चैंपियशन, पंजाब दूसरे स्थान पर

Wed, 25 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 25 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना बेपरवाह महाराज के अवतार माह के उपलक्ष्य में आयोजित अनाम-ए-साईं दिवस खेल मुकाबले के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले हुए।

विज्ञापन


हरियाणा की  टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया तो पंजाब दूसरे स्थान पर रही।  डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही विजेता टीमों  को ट्राफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सेंट एसएमसजी खेल परिसर में आयोजित मुकाबलों  के समापन पर संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि खिलाड़ी जीतता है तो अकेले उसके परिवार  का ही नाम रोशन नहीं होता बल्कि उसके शहर और देश का  नाम भी रोशन होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी स्वयं में कभी नाकारात्मक विचार न आने  दें। निरंतर अभ्यास के साथ साथ मेडिटेशन भी करे। मेडिटेशन से आत्मविश्वास बढ़ता है, जो सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस खेल परिसर को खेल गांव में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुमाल उठाना  और रस्साकशी और गुलस्टिक जैसे परंपरागत खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने  कहा कि  भारत गुरु देश रहा है तथा खेलों का देश है। दूसरे देश यहां से  खेलों की तकनीक ही नहीं बल्कि परमाणु  की  तकनीक भी लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि वे 150  खेल खेल चुके हैं जिनमें से 125 खेल ग्रामीण तथा 32 नेशनल खेल शामिल है।     
मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबलों में रूमाल उठाने के पुरूष  वर्ग में पंजाब ने हरियाणा टीम को 30-18 से हराया।  महिला वर्ग में हरियाणा की खिलाडिय़ों ने उत्तर प्रदेश को 56 के  मुकाबले 10 अंकों से करारी शिकस्त दी। रस्साकशी के मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को 2-1 से मात  दी।

हैंडबाल मुकाबलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने पंजाब को 30  -25 के अंतर से मात दी। तीरंदाजी में पंजाब का मलकीत इंसां पहले स्थान पर तथा दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का दीपेंद्र  इंसां रहा।  जूडो खेल में 78 किलोभार वर्ग में हरियाणा का बलिंद्र इंसां,  81 किलो वर्ग में हरियाणा का ही अतर इंसां, 90 किलो वर्ग में  हरियाणा का अमन , 100 किलो वर्ग में पंजाब का राजेंद्र इंसां,  100 से अधिक भार वर्ग में हरियाणा का अमित इंसां विजेता  रहे।


गन शूटिंग में पंजाब की जगमीत इंसां ने पहला तथा हरियाणा  की मनजीत इंसां ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान,  दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, एसबीएस व जीबीएस सहित  अनेेक राज्यों की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed