फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Demand for compensation and insurance claim on lines of film Sholay, farmers climbed on water tank

Haryana: फिल्म शोले की तर्ज पर मुआवजे व बीमा क्लेम की मांग, पानी की टंकी पर चढ़े चार किसान

Wed, 02 Aug 2023 09:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Aug 2023 09:05 AM IST
सार

सिरसा के गांव नारायण खेड़ा में ग्रामीणों सुबह पांच बजे फिल्म शोले का सीन देखने को मिला। क्योंकि मुआवजे की मांग को लेकर चार किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए। पीड़ित किसानों ने कहा कि अधिकारियों की ओर से उन्हें 31 जुलाई तक मुआवजा सहित अन्य मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन वह अपना वायदा पूरा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana: Demand for compensation and insurance claim on lines of film Sholay, farmers climbed on water tank
पानी की टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के गांव नारायण खेड़ा में किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर चार किसान बुधवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़े गये। किसान अलग-अलग गांवों से है। चौपटा तहसील कार्यालय में किसानों ने 90 दिन से मांगों को लेकर धरना दिया हुआ था। पानी की टंकी पर चढ़े किसानों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


साढ़े पांच बजे चार किसान पानी की टंकी पर चढ़े
गांव नारायण खेड़ा में बने जलघर की टंकी पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे चार किसान पानी की टंकी पर चढ़ गये। इनमें गांव नारायण खेड़ा निवासी किसान भरत सिंह झाझड़ा, शक्करमंदोरी निवासी दिवान सहारण व नरेंद्र सिंह, गांव नाथूसरी कलां निवासी जयप्रकाश शामिल है।
विज्ञापन


वायदा पुरा नहीं किया तो किसानों ने लिया फैसला
पीड़ित किसानों ने कहा कि अधिकारियों की ओर से उन्हें 31 जुलाई तक मुआवजा सहित अन्य मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी अधिकारी 5 दिन और 10 दिन में  बीमा क्लेम देने की बात कह रही हैं जिसके कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ सौ फुट ऊंची है जलघर की टंकी
किसानों ने सुबह करीब 5:00 बजे टंकी पर चढ़ने का फैसला लिया था। जलघर की टंकी 150 फिट उंची है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह टंकी की से नीचे नहीं उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed