फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Congress's Kisan Mazdoor Jan Aakrosh rally, former CM Bhupinder Singh Hooda reached Sirsa

Haryana: सिरसा में कांग्रेस की किसान मजदूर जनाक्रोश रैली, हुड्डा बोले- एक बार और BJP से टक्कर लेने का मन है

Sun, 24 Dec 2023 04:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 04:15 PM IST
सार

रैली के लिए दस हजार कुर्सियां लगाई गईं हैं। शनिवार को कांग्रेसी नेता रैली स्थल को भव्य बनाने की तैयारी में लगे रहे। गर्ग ने रैली में 25 हजार समर्थकों के पहुंचने का दावा किया। 

विज्ञापन
Haryana: Congress's Kisan Mazdoor Jan Aakrosh rally, former CM Bhupinder Singh Hooda reached Sirsa
सिरसा में कांग्रेस की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के हुडा ग्राउंड में रविवार को किसान मजदूर जनाक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आपकी भीड़ देखकर जोश बढ़ा है। एक बार और बीजेपी से टक्कर लेने का मन है, आप कहो तो टक्कर मार लूं।

विज्ञापन



भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2005 से पहले और 2014 के बाद किसानों पर अत्याचार हुए हैं। जहां 2005 से पहले किसानों पर गोलियां चली तो भाजपा सरकार ने किसानों पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश के 750 किसानों को किसान आंदोलन में अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आती है तो कंडेला की तर्ज पर प्रत्येक मृतक किसान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सभी मृतक किसानों के लिए स्मारक बनाएगी। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और नशाखोरी में नंबर 1 है। कोई अच्छा काम नहीं किया, केवल हरियाणा को लूटने में लगे हुए हैं। ये विफल सरकार है, किसी का भला नहीं कर सकती। प्रदेश की 36 बिरादरी ने बीजेपी-जेजेपी सरकार से छुटकारा पाने और कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ.उदयभान ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2022 तक किसानों की दोगुनी आमदनी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों को आय में 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर एमएसपी देने की गारंटी दी गई थी।

लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने चंद बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर किसानों को धोखा दिया और तीन काले कृषि कानून ले आए। किसानों के आंदोलन करने पर उन्हें बदनाम करने व अपमानित करने का काम सरकार ने किया। सरकार ने किसानों को झांसा देकर आंदोलन खत्म तो करा दिया लेकिन एक बार फिर धोखा किया।


इस सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर देश की फौज को और नौजवानों को भी धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट कर दी। भाजपा सरकार दलित और गरीब विरोधी है। गरीबों की सरकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जातीय दंगे करवाने का काम किया है। मौजूदा समय में भाजपा की बी टीम यानी इनेलो और जेजेपी सक्रिय है। इन बी टीम से सभी सतर्क रहें और बी-टीमों को हरा कर बीजेपी को उखाड़ फेंकें।

यह कीं घोषणाएं 
1 बुजुर्गों की 6 हजार रुपये पेंशन की जाएगी।
2 महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा।
3 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
4 गरीबों को 100 -100 गज के प्लाॅट दिए जाएंगे।
5 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। कौशल रोजगार निगम को भंग करेंगे।
6 परिवार पहचान पत्र और मेरी फसल मेरा ब्योरा बंद होगा।
7 मृतक किसान के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। शहीद स्मारक बनाया जाएगा।
8 सिरसा के औटू खरीफ चैनल के अधूरे काम को पूरा करवाया जाएगा।
9 सभी फसलों की एमएसपी दी जाएगी।
10 नरमे के बीटी 3 व बीटी 4 मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed