फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Harsek sent to 11 locations, stubble burnt at four places, farmers fined

Sirsa News: हरसेक ने भेजी 11 लोकेशन, चार जगह पर जली पराली, किसानों को लगाया जुर्माना

Wed, 16 Oct 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 16 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Harsek sent to 11 locations, stubble burnt at four places, farmers fined
सिरसा क्षेत्र के खेत में जलाई गई पराली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने के मामले आने शुरू हो गए हैं। हरसेक की ओर से अब तक 11 लोकेशन चिह्नित की गई है। इनमें से 4 जगह पर पराली जली हुई मिली है। यहां किसानों को 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने पुलिस प्रशासन को भी आदेश जारी किए हैं कि पुलिस की टीम भी निरंतर अपने एरिया में गश्त करें और पराली जलाने के मामलों में कार्रवाई करे। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार रोड़ी, माधोसिंघाना, सिकंदरपुर और किराड़कोट क्षेत्र में पराली जलने के चार मामले आए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सभी गांवों में पटवारी, ग्राम सचिव, नंबरदार और सरपंच की कमेटी बनाई गई। इसी प्रकार से ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग की विशेष फील्ड स्क्वायड भी तैयार
कृषि विभाग की ओर से विशेष स्क्वायड तैयार किया गया है, जो फील्ड में उतरेगा। इनके लिए वाहनों की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई। वहीं, कृषि विभाग की ओर से मुनादी करवाई जा रही है।



पराली जलाने के मामले सामने आने लगे हैं। विशेष टीमों का गठन किया जा चुका है। जो फील्ड में काम कर रही है। चार किसानों को जुर्माना लगाया गया है। -डाॅ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक कृषि विभाग, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed