फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Harpreet Kaur of Aarohi School made smart transport system, got third place in scientific exhibition

Sirsa News: आरोही स्कूल की हरप्रीत कौर ने बनाया स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, वैज्ञानिक प्रदर्शनी में पाया तीसरा स्थान

Wed, 31 Jan 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Harpreet Kaur of Aarohi School made smart transport system, got third place in scientific exhibition
प्रदेशस्तर की प्रतियोगिता में छात्रा हरप्रीत कौर को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गुरुग्राम में आयोजित हुई दो दिवसीय राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में आरोही मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हरप्रीत कौर ने प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा हरप्रीत कौर ने उप विषय कम्युनिकेशन एंड ट्रांसपोर्ट पर आधारित मॉडल बनाया है। इसको छात्रा ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम का नाम दिया है।
प्रतियोगिता में जिले से 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। छात्रा हरप्रीत कौर ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम विद्यार्थियों के लिए बनाया है। इस सभी स्कूल की बसों में इंस्टाॅल किया जा सकता है। हरप्रीत का दावा है कि इसे इंस्टाॅल करने के बाद विद्यार्थी बसों में पूरी तरह सुरिक्षत सफर कर सकेंगे। यह सिस्टम लगने के बाद कोई भी चालक लालबत्ती पार नहीं कर सकेगा। इसके अलावा जब तक बच्चे बस में चढ़ नहीं जाएंगे या उतर नहीं जाएंगे तब तक बस नहीं चलेगी। इस सिस्टम को तैयार करने में तीन से चार हजार रुपये का खर्चा आ सकता है। छात्रा हरप्रीत कौर ने इस सिस्टम को शिक्षक कमल किशोर की मदद से बनाया है।
विज्ञापन



230 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए अपने मॉडल
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम में 29 व 30 जनवरी को किया गया था।इसमें प्रदेशभर से करीब 230 विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों को प्रदर्शित किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले तीन विजेता निकाले गए। इसमें हरप्रीत कौर व उसका मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। हरप्रीत कौर आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन
राज्य स्तरीय साइंस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें जिले के 10 विद्यार्थी प्रदर्शनी में अपने मॉडल लेकर पहुंचे। प्रदेश स्तर पर आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी की छात्रा ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।







छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले को गौरवांनित किया है। शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसी प्रदर्शनी लगाई जाती है। इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed