फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hariyali teej celebrated

Sirsa News: हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज समारोह

Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
hariyali teej celebrated
सिरसा। श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित हरियाली तीज  कार्यक्रम में झूला झूलते हुए महिलाएं। संस्
रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजन
विज्ञापन

फोटो - 12,13
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार की ओर से सोमवार को हरियाली तीज महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। पुजारी रामशरण व उमेश ने मीना गुप्ता और दीपा गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से श्याम बाबा के झूले की पूजा कर उत्सव का शुभारंभ किया।
इसके बाद बाबा श्याम की पावन आरती की गई। मंदिर में श्याम बाबा के झूले को कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तीज महोत्सव में शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने श्याम बाबा के भजनों पर नृत्य किया और तीज की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

बच्चों और अभिभावकों ने झूलों का आनंद लेने के साथ सावन के व्यंजनों का भी स्वाद लिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम भक्तों द्वारा प्रस्तुत तीज एवं सावन गीतों पर आधारित राधा-कृष्ण नृत्य और भजन रहे। इसके अलावा मनोरंजन खेल, पहेलियां, प्रश्नोत्तरी, आकर्षक पुरस्कार, तीज मेला छायाचित्र स्थल और व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर से विशेष रूप से मंगवाई गई चूड़ियां भी महिलाओं को पहनाई गईं। मुख्य संयोजिकाओं मीना गुप्ता और दीपा गुप्ता ने कहा कि तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने और मिल-जुलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में बाबा श्याम की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज समारोह
फोटो - 1
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हरियाली तीज के पावन अवसर पर सोमवार को तीज समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंग में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मिगलानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी विद्यार्थी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में आकर्षक नजर आए। प्राचार्य डॉ. पूनम मिगलानी ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं विरासत से जोड़ने के साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करते हैं।
समारोह के दौरान छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महाविद्यालय परिसर में तीज के लिए आकर्षक ढंग से झूला सजाया गया, जिस पर प्राचार्या, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने झूला झूलकर पर्व का आनंद लिया।
झूला झूलने, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। इस दौरान छात्राओं ने तीज से जुड़े पारंपरिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. कोमल रानी के निर्देशन में किया गया।
तीज महिलाओं के मिलन, आत्मविश्वास और संस्कृति का पर्व: स्वामी रमेश साहुवालासंवाद न्यूज एजेंसी सिरसा। लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह महिलाओं के मिलन, आत्मविश्वास और आनंद का प्रतीक होने के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन की स्मृति से जुड़ा हुआ है। वे चतरगढ़ पट्टी में आयोजित तीज महोत्सव के दौरान नृत्य प्रतियोगिता एवं तीज सुंदरी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्वामी साहुवाला ने कहा कि तीज केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं को अपनी सहेलियों के साथ मिलकर खुशियां मनाने, झूला झूलने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी देता है। ऐसे आयोजनों से तनाव कम होता है तथा मन में शांति और आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि तीज नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है। सावन में प्रकृति के हरे-भरे स्वरूप के कारण इस पर्व का पर्यावरण से भी गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि तीज को त्योहारों की रानी कहा जाता है। यह पर्व प्रेम, समर्पण, पारिवारिक एकता और नारी सम्मान का संदेश देता है। सावन की फुहारों, हरियाली और झूलों के बीच मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय नारी की शक्ति और संस्कृति का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र की संचालिका कुसुम एवं नीलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। हर्षिता, पल्लवी, वैशाली, वंशिका और परी ने तीज के अवसर पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में पल्लवी को तीज सुंदरी चुना गया, जिसे ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनम, कोमल, नवजोत, रजनी, सोनू, उषा, संध्या, प्रीती, सोनिया, खुशी, सुमन, सुशीला, ममता, हीना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
तीज महोत्सव में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
फोटो - 29
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से सोमवार को गांव डबवाली में तीज पर्व के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गतिविधियों के साथ अपनी प्रतिभा एवं हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बेगो रानी और भाजपा नेत्री बिमला सिंवर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान मिशन के खंड प्रभारी जगदीप सिंह और सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न समूहों से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी रही। महिलाओं ने घरों और समूहों के माध्यम से तैयार विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए। अतिथियों और ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर महिलाओं के हुनर की सराहना की और उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
मुख्य अतिथि देव कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अपने हुनर को रोजगार और आय का साधन बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद उनकी मेहनत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को दर्शाते हैं। इन उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं को उनकी मेहनत का उचित आर्थिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हैं।
ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपने हुनर को स्वरोजगार का रूप देने तथा अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में पारंपरिक रंग में मनाया तीज पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देशन में कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की ओर से तीज पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, स्टाफ सदस्यों तथा विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में शशि प्रभा, पुष्पा जिंदल, नेहा जिंदल तथा विशेष अतिथि के रूप में हॉर्ट्रान कंप्यूटर सेंटर मंडी डबवाली की संचालिका गीता बिश्नोई उपस्थित रहीं। कॉलेज परिसर में तीज के रंग में रंगा माहौल देखने को मिला। छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने झूले-झूले, चूड़ियां पहनीं, मेहंदी लगाई और गिद्दा प्रस्तुत कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. खुशनसीब गुरबख्शीश कौर सूर्या ने कहा कि अपनी संस्कृति और विरासत को संजोकर रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं गांवों के खुले मैदानों में एकत्र होकर पारंपरिक तरीके से तीज मनाती थीं लेकिन समय के साथ इसके स्वरूप में बदलाव आया है।
शशि प्रभा ने कहा कि आज महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर पहले से अधिक जागरूक और सशक्त हुई हैं। उन्होंने छात्राओं से अधिकारों के साथ परिवार के प्रति जिम्मेदारियों, सेवा और देखभाल की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर ने छात्राओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान के प्रतीक हैं। इनके माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक समिति की सदस्य सहायक प्रोफेसर मनप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed