{"_id":"6a2d925f334ee5021f019e4e","slug":"hansi-incident-raises-serious-questions-about-law-and-order-selja-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159956-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए : सैलजा
Sat, 13 Jun 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हांसी में दिनदहाड़े एक जिम संचालक की हत्या की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम देकर बिना किसी भय के फरार हो जाते हैं, उससे आम जनता में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में पिछले कुछ समय से हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, गैंगस्टर गतिविधियों तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामने आ रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। ऐसी स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक और सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।
सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े भी प्रदेश में अपराध की गंभीर स्थिति की ओर संकेत करते हैं। कानून-व्यवस्था केवल पुलिस बल बढ़ाने या जगह-जगह नाके लगाने से नहीं सुधरती बल्कि इसके लिए ऐसा वातावरण बनाना आवश्यक होता है जिसमें अपराधी कानून से डरें और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।
विज्ञापन
दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार इस दिशा में अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ठोस रणनीति क्या है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।