{"_id":"5d52fee68ebc3e6cbd38faa4","slug":"handicapped-sirsa-news-rtk511690319","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी: कृष्ण पाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी: कृष्ण पाल गुर्जर
विज्ञापन
दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करते हुए।
- फोटो : Sirsa
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले सभी दिव्यांगजनों को केंद्र सरकार की ओर से बैटरी चालित तिपहिया मोटरसाइकिल वितरित की जाएंगी। उन्होंने उपायुक्त को कहा कि वे सिरसा जिला के ऐसे दिव्यांगजनों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करवाएं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द बैटरी चालित तिपहिया मोटरसाइकिल दी जा सके। केंद्रीय राज्यमंत्री मंगलवार को सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने की। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद सुनीता दुग्गल व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने जिला के 1389 दिव्यांगों को एक करोड़ 43 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें ट्राईसाइकिल, फोल्डिंग व्हील चेयर, सीपी चेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टीक, ब्रेल केन, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, स्मार्ट फोन, डेजी प्लेयर, रोलेटर, बीटीई आदि उपकरण शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्यांग भी समाज का अभिन्न अंग है, इसलिए उन्हें भी अपने जीवन को पूरे आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार है। पिछले 5 साल में देश के 13 लाख दिव्यांगजनों को 815 करोड़ रुपये के निशुल्क अंग व उपकरण प्रदान किए गए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में एडिप योजना के तहत मिलने वाला बजट का इस्तेमाल ही नहीं किया जाता था जिसके बाद प्रतिवर्ष बजट में कटौती कर दी जाती थी लेकिन इस सरकार में 6 महीने में ही बजट का उपयोग करके और बजट की मांग की जाती है ताकि अधिक से अधिक पात्रों तक लाभ पहुंचाया जा सकें।
उन्होंने कहा कि सांसद सुनीता दुग्गल की दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता व विशेष प्रयासों से यह शिविर यहां लगाया जा सका है। मोदी सरकार ने दिव्यांगों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए विशेष विधेयक बनाया जिसके तहत 14 अतिरिक्त दिव्यांगता को भी शामिल किया गया है। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों का आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत व शिक्षण संस्थानों में दाखिलों में 3 से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने इस आयोजन के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया।
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति को समाज में पूरे मान व स मान के साथ जिने का उतना ही अधिकार जितना एक सामान्य व्यक्ति को होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर वो मान व सम्मान देने का काम किया है।
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायक उपकरण पहुंचाने में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सांसद सुनीता दुग्गल के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने मंत्री द्वारा मोटरसाइकिल के लिए की गई घोषणा की कड़ी में बोलते हुए सभी दिव्यांगों को कहा कि वे इस योजना के लाभ के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और अपने आस पड़ोस में ऐसे दिव्यांग जोकि 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं, योजना बारे अवगत करवाएं। मंच का संचालन मक्खन सिंह ने किया। इस अवसर पर डीडीपीओ कुलभूषण बंसल, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. दलबीर सैनी, एलि को के प्रबंधक मुकेश मिश्रा, कनिष्ठ प्रबंधक जितिन वर्मा, रेड तक्रॉस सचिव लाल बहादुर, पवन कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदेव सिंह राही, डॉ. भीम सिंह, नीरज बंसल, युवा भाजपा लनेता नछतर सिंह, राजेश कुमार शर्मा, रणधीर सिंह, वीरभान मेहता उपस्थित थे।