फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   handball player sonia working hard

Sirsa News: सोनिया बना रहीं हैंडबाल के उभरते खिलाड़ी के तौर पर पहचान

Wed, 18 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
handball player sonia working hard
सिरसा। हैंडबाॅल ​खिलाड़ी सोनिया
फोटो : 16
विज्ञापन

-सोनिया कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हासिल कर चुकी है पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव फतेहपुरिया नियामत खां निवासी सोनिया हैंडबाल में उभरते खिलाड़ी के तौर पर पहचान बना रही हैं। वर्ष 2021 में खेल की शुरुआत करने वाली सोनिया ने कम समय में ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सोनिया ने 46वीं जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप (महिला वर्ग) में हरियाणा टीम का नेतृत्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु में आयोजित हुई थी। हरियाणा टीम की कप्तानी करते हुए सोनिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि ने गांव और जिले में गर्व का माहौल पैदा किया।
विज्ञापन

इसके अलावा, उन्होंने 53वीं सीनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप (महिला वर्ग) में भी उत्तर प्रदेश में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, जींद में आयोजित 44वीं जूनियर स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप में सोनिया ने कांस्य पदक हासिल किया। अब तक वह दो बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं, जिनमें से एक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह लगभग 10 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल को साबित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में शुरू किया था खेलना
हैंडबाल कोच संदीप गुच्छा ने बताया कि सोनिया ने वर्ष 2021 में हैंडबाल खेलना शुरू किया था। शुरुआत से ही उन्होंने लक्ष्य तय कर लिया था कि उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचना है। वह प्रतिदिन करीब चार घंटे अभ्यास करती हैं। नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन ने उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। सोनिया का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। वह कहती हैं कि उनका लक्ष्य देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर तिरंगा लहराना है। परिवार का सहयोग और गांव के लोगों का उत्साहवर्धन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed