{"_id":"58961ba04f1c1bf340e82462","slug":"handball-championship-firstday-sirsa-hisar-jhajjar-and-jind-team-enter-in-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन सिरसा, झज्जर, हिसार और जींद दूसरे दौर में पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन सिरसा, झज्जर, हिसार और जींद दूसरे दौर में पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
हैंडबाल प्रतियोगिता
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को गांव भरोखां में हरियाणा राज्य सब जूनियर एवं 11वीं हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर की 46 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन सिरसा, झज्जर, हिसार, जींद अपने अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन शहीद उधम सिंह हैंडबॉल अकादमी, ग्राम पंचायत भरोखां, नितिन रोज फाउंडेशन व समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति की ओर से किया गया। जिसका शुभारंभ इफको के मुख्य प्रबंधक वेद पाल ने किया। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से करीब 46 टीमें पहुंची है।
विज्ञापन
पहले दिन शनिवार को सोनीपत-रेवाड़ी में सोनीपत टीम, भिवानी-पंचकुला में भिवानी टीम, झज्जर-गुरुग्राम में झज्जर टीम, शाह सतनाम जी सिरसा-कुरुक्षेत्र में शाह सतनाम जी टीम, कैथल-फतेहाबाद में कैथल टीम, रोहतक-सिरसा में सिरसा टीम, हिसार-पानीपत में हिसार टीम, रेवाड़ी-गुरुग्राम में रेवाड़ी टीम, झज्जर-सोनीपत में झज्जर टीम, पंचकुला-फतेहाबाद में पंचकुला टीम, जींद-कैथल में जींद टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो.गणेशी लाल ने मुकाबलों की शुरूआत करवाई और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के शेष मुकाबले रविवार को आयोजित होंगे।
विजेताओं को रविवार शाम को हिसार रेंज आईजी ओपी सिंह सम्मानित करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश शर्मा, भरोखां अकादमी के अध्यक्ष हरीश बट्टी, मानव सेवा समिति सचिव संदीप बांसल, जुगमिंदर सिंह महासचिव हरियाणा हैंडबॉल संघ एवं उप निदेशक खेल हरियाणा, पूर्व सरपंच मदन संधा, ओम प्रकाश जाखड़ पूर्व सरपंच, इंद्रजीत संधा, सरपंच शीशपाल, विजय चुघ, संदीप कंबोज, राजेश कंबोज, संगम स्कूल के मुख्याध्यापक छगन सेठी, राजेश डीपी, संदीप पीटीआई, महेंद्र बाबल, विनोद रोज आदि मौजूद रहे।