फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hailstorm in Jhopra, lightning struck in Khyowali, seven mm of rain in Sirsa

Sirsa News: झोपड़ा में ओलावृष्टि, ख्योवाली में बिजली गिरी, सिरसा में सात एमएम बारिश

Thu, 25 May 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm in Jhopra, lightning struck in Khyowali, seven mm of rain in Sirsa
ख्योवाली में पेड़ पर गिरी बिजली। संवाद
सिरसा। पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील है। वीरवार को बादल छाने से दिनभर कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। जिले में शाम को बारिश हुई। इसके साथ ही गांव झोपड़ा में ओलावृष्टि हुई। सिरसा में सात व खुइयांमलकाना में छह एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
विज्ञापन

वहीं, गांव ख्योवाली में बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही एक घर में पंखे व बिजली की फिटिंग जल गई। हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


वीरवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। सुबह धूप होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 11 बजे के बाद बादल छाने शुरू हो गए। ऐसे में कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर तीन बजे फिर से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया और ठंडी हवा शुरू हो गई। शाम साढ़े छह बजे के बाद बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। सिरसा में शाम सात बजे तक सात एमएम और खुइयांमलकाना में छह एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर में भी कई जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई। इस से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में बिजली के कट लगने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान में 37.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की है संभावना : आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अब लगातार तीन दिनों तक जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके कारण तापमान में गिरावट आएगी।

पहले बेरी के पेड़ से टकराई बिजली
ख्योवाली वासी रायसिंह ने बताया कि बिजली पहले घर के पास ही बेरी के पेड़ से टकराई और उसके बाद जमीन के नीचे से होकर घर में घुसी। इससे उसके घर में 3 पंखे खराब हो गए व बिजली की फिटिंग भी जल गई। इसके अलावा गांव में बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई। घटना का पता चलने पर गांव के सरपंच सिद्धांत गोदारा पीड़ित के घर पर पहुंचे और उसे आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

झोपड़ा व आसपास के क्षेत्र में नरमे की फसल को नुकसान

जिले में अब नरमे की फसल की बिजाई होने के बाद उसकी जोताई करने का भी कार्य चल रहा है। बारिश होने से नरमे की फसल को इसका काफी लाभ भी मिल रहा है, लेकिन गांव झोपड़ा व उसके आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। यहां पर करीब पांच से सात मिनट तक ओलावृष्टि हुई। वहीं रानियां, बाहिया, जमाल में भी ओलावृष्टि होने की सूचना है।


बारिश से आसमान में दिखाई दिया इंद्रधनुष

डबवाली। शहर में वीरवार को बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आई आंधी के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और कुछ देर बाद बारिश शुरु हो गई। आधा घंटा हुई हल्की बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी और शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश रुकने के बाद आसमान साफ हो गया। सायं करीब सात बजे आसमान में इंद्रधनुष दिखाई दिया। संवाद

ख्योवाली में पेड़ पर गिरी बिजली। संवाद

ख्योवाली में पेड़ पर गिरी बिजली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed