फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hailstorm in Jandwala Jatan, Malikpura, Kingre and Chormarkheda, causing major damage to crops

Sirsa News: जंडवाला जटान, मलिकपुरा, किंगरे व चोरमारखेड़ा में ओलावृष्टि, फसलों को हुआ बड़ा नुकसान

Fri, 29 May 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm in Jandwala Jatan, Malikpura, Kingre and Chormarkheda, causing major damage to crops
गांव जंडवाला जटान में ओलावृष्टि से नष्ट हुई नरमे की फसल।
ओढ़ां। तेज आंधी के कारण वीरवार को बरसात के साथ-साथ ओलावृष्टि भी कई गांवों में हुई। गांव जंडवाला जटान, मलिकपुरा, किंगरे व चोरमारखेड़ा सहित साथ लगते कुछ अन्य क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं, पीडि़त किसानों ने सरकार से हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की गुहार लगाई है। आंधी के कारण सड़कों व अन्य जगहों पर अनेकों वृक्ष व बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। घरों में शेड व छत पर लगे सोलर पैनल भी उखड़कर उड़ गए।
विज्ञापन


गांव जंडवाला जटान के किसान साहब सिंह, नाहर सिंह, मलकीत सिंह, सरदूल सिंह, जोगिंदर सिंह व सोहन लाल, गांव मलिकपुरा के किसान इकबाल सिंह, जगदेव सिंह व बलवीर सिंह तथा गांव किंगरे के किसान तारा सिंह, बलराज सिंह व लब्बी सिंह आदि ने बताया कि बीते वीरवार को देर सायं अचानक मौसम बिगडऩे के बाद आंधी आई और फिर बरसात के साथ करीब 15 मिनट तक काफी ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी नरमे, ग्वार व हरे चारे की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि जब वे सुबह खेतों में गए तो स्थिति देखकर सन्न रह गए। ओलावृष्टि ने नरमे की फसल पर से सभी पत्ते झाड़ दिए और मात्र डंडी रह गई तथा काफी पौधे तो मिट्टी में दब गए। वहीं ग्वार व ज्वार की फसल को भी ओलावृष्टि ने तहस-नहस कर दिया। किसानों ने बताया कि बिजाई के बाद से उन्होंने समय-समय पर सिंचाई कर जैसे-तैसे कर फसल को बचा रखा था, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत, अरमानों और हुए खर्च पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed