फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hail rain accompanied by rain late in the evening, damage to crops

देर शाम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसलों को हुआ नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hail rain accompanied by rain late in the evening, damage to crops
शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद खेत में गिरे ओले। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शुक्रवार को देर शाम को हुई बारिश के साथ जिले में कई गांवों में ओले भी गिरे हैं। ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गांव भावदीन, नेजाडेला, दड़बी, बरूवाली, बरूवाली प्रथम, रसूलपुर सहित कई गांवों में ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम मौसम बदलाव के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिसके कारण तापमान भी पहले से कम हुआ है और ठंड भी बढ़ी है। पिछले कई दिनों से मौसम बिल्कुल साफ चल रहा था। शुक्रवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर शाम को कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। कृषि विभाग के अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि इस मौसम में ओलावृष्टि होने से गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मौसम अच्छा चल रहा था। सुबह व शाम की ठंड थी व फसलों के लिए मौसम लाभदायक था, लेकिन मौसम में एकाएक करवट बदली है। बारिश व ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान की संभावना है। वहीं कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने से गेहूं की फसल भी जमीन के साथ लग गई है। जिससे किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बारिश से बचते हुए नजर आए लोग
अचानक हुई बारिश से लोगों को काफी परेशानी हुई। दुपहिया वाहन चालकों से लेकर राहगीर खुद को बारिश से बचाते नजर आए। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह से बारिश के कोई आसार नहीं थे । शाम के समय में अचानक से हुई बारिश में लोग परेशान नजर आए ।

बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि- फोटो : Sirsa

देर शाम को दड़बी गांव के खेत में गिरे ओलो के कारण खराब हुई फसल और जमीन पर पड़े ओले।

देर शाम को दड़बी गांव के खेत में गिरे ओलो के कारण खराब हुई फसल और जमीन पर पड़े ओले।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed