{"_id":"5e0783c78ebc3e87b57f4532","slug":"haifed-sirsa-news-rtk534565645","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिनों बाद भी हैफेड ने नहीं सौंपा एसडीएम को रिकॉर्ड, एसडीएम ने दोबारा रिमाइंडर भेजने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिनों बाद भी हैफेड ने नहीं सौंपा एसडीएम को रिकॉर्ड, एसडीएम ने दोबारा रिमाइंडर भेजने के दिए आदेश
विज्ञापन
haifed
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल 2019 में सिरसा अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन व आढ़तियों द्वारा खुद के खर्चे पर करवाई गई लिफ्टिंग का मामला पेचीदा हुआ पड़ा है। आढ़तियों व आढ़ती एसोसिएशन को हैफेड ने पैसे का भुगतान करने की बजाए ठेकेदार को भुगतान कर दिया था। आढ़ती एसोसिएशन के इस मामले की सुनवाई एसडीएम ने तीन दिसंबर को की थी। एसडीएम ने इस सुनवाई पर हैफेड अधिकारियों को गेट पास व अन्य रिकार्ड उपलब्ध करवाने के आदेश दिए थे। लेकिन हैफेड ने करीब 25 दिनों बाद भी एसडीएम कार्यालय को रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया। ऐसे में एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए अपने कार्यालय स्टाफ को हैफेड को दोबारा से पत्र भेजकर रिकार्ड उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।
आढ़ती एसोसिएशन ने सात लाख 72 हजार रुपये की वसूली के लिए कोर्ट में भरी फीस
वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया ने बताया कि पैसे की वसूली के लिए कोर्ट में फीस भर दी गई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2019 में मंडी में लिफ्टिंग को लेकर हड़ताल हो गई थी। मंडी में करीब 28 लाख गेहूं का बैग आता है। इस कारण मंडी में जाम लग गया। मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें फैसला हुआ कि आढ़ती व आढ़ती एसोसिएशन अपने खर्चे पर मंडी से गेहूं का लदान करवाए। खरीद एजेंसी उसे ट्रांसपोर्ट का खर्च देगी। आढ़ती एसोसिएशन ने करीब 97 हजार गेहूं के बैग का उठान करवाया। जिसका खर्च करीब सात लाख 73 हजार रुपये बनता है। एसोसिएशन के पास इसके गेट पास भी हैं। वहीं करीब 17 आढ़तियों ने अपने खर्च पर एक लाख 80 हजार बैग पहुंचाए। करीब 18 लाख के आसपास पेमेंट बनती है। हैफेड ने मिलीभगत करके यह पैसा लिफ्टिंग ठेकेदार को जारी कर दिया। आढ़ती व आढ़ती एसोसिएशन को एक पैसा नहीं अदा किया गया। अब आढ़ती एसोसिएशन ने सात लाख 73 हजार रुपये की वसूली के लिए जिला अदालत में याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है। एसोसिएशन ने केस के लिए फीस भी कोर्ट में जमा करवा दी। कोर्ट ने कुछ जरूरी कागजात मांगे हैं। कोर्ट की छुट्टियों के बाद याचिका दायर हो जाएगी। वहीं करीब 17 आढ़तियों के पैसे की वसूली के लिए एसडीएम के पास शिकायत दी गई है।
तीन दिसंबर को एसडीएम कार्यालय में हुई थी मीटिंग
आढ़ती तीन दिसंबर को एसडीएम के पास ये मामला लेकर पहुंचे। आढ़ती एसोसिएशन का आरोप है कि हैफेड के अधिकारियों ने लिफ्टिंग ठेकेदार के साथ मिलीभगत करते हुए भुगतान उसके खाते में कर दिया। एसडीएम ने पूरा मामला सुनने के बाद आढ़तियों के बयान लिखित में दर्ज करवाए। साथ ही हैफेड के अधिकारियों को पूरा रिकार्ड लेकर आने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बैठक में पहुंचे ठेकेदार से पूछा तो उसने जवाब दिया कि उसे नहीं पता कि हैफेड व आढ़तियों के बीच क्या समझौता हुआ। मंडी से गेहूं उठान का टेंडर उसके पास था, इसलिए उसने उठान किया। तब आढ़तियों ने एसडीएम के समक्ष मामला रखा कि हैफेड ने जिन गेट पास के आधार पर ठेकेदार को पेमेंट की गई है। उसका रिकार्ड मंगवाया जाए, तब पूरे मामले का पता चल जाएगा। तब एसडीएम जयबीर यादव ने सख्ती दिखाते हुए हैफेड अधिकारियों को गेट पास के साथ पूरा रिकार्ड लेकर आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हैफेड ने रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया, इसलिए उन्हें दोबारा पत्र भेजा जा रहा है।
-जयबीर यादव, एसडीएम सिरसा।
हमने एसोसिएशन के पैसे के लिए कोर्ट में फीस भर दी है। छुट्टियां खत्म होते ही केस फाइल हो जाएगा।
-हरदीप सरकारिया, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन सिरसा।