फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   H3N2: Samples of four suspects sent to Agroha lab, report of seven came negative

एच3एन2 : चार संदिग्धों के सैंपल अग्रोहा लैब में भेजे सैंपल, सात की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
H3N2: Samples of four suspects sent to Agroha lab, report of seven came negative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। दो दिनों में जांच के लिए भेजे सात सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुधवार को भी चार संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए अग्रोहा लैब में भेजे गए हैं। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार था। जिले में अभी कोई भी एच3एन2 से संक्रमित नहीं मिला है।
नागरिक अस्पताल में दो फिजिशियन डॉक्टरों के पास करीब 200 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल से पीड़ित होते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से मरीजों को कोविड नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही मास्क व हाथों को साबुन से साफ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में अगर कोई मरीज एच3एन2 से पॉजिटिव पाया जाता है, तो विभाग की ओर से आइसोलेशन वार्ड में रखने की प्लानिंग की जा रही है। अभी आइसोलेशन वार्ड में सामान्य मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सिरसा व डबवाली में अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड के साथ-साथ अतिरिक्त ओपीडी की भी व्यवस्था
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि सामान्य अस्पताल सिरसा व डबवाली में अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा ओपीडी की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है। रोगी को एच3एन2 के गंभीर लक्षण होने पर भी उसका सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा जाता हैं। जिले में 100 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीपी किट की भी समुचित मात्रा में व्यवस्था है। सामान्य अस्पताल सिरसा में 1000 व डबवाली में 500 एमएलटी ऑक्सीजन की व्यवस्था है। सामान्य अस्पताल सिरसा व डबवाली में एच3 एन2 की सैंपलिंग की जा रही है। नौ सीएचसी में भी कर्मचारियों की सैंपलिंग की ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस व बुखार से पीड़ितों भेजे गए हैं सैंपल
मौसम में बदलाव के कारण खांसी जुकाम और वायरल तेजी से फैल रहा है। विभाग की ओर से अब तक एच3एन2 के 11 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें सभी मरीजों को खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में परेशानी आने के लक्षण हैं। फ्लू ओपीडी में संदिग्धों के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।



एच3एन2 संदिग्धों के पहले सात सैंपल भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वीरवार को चार संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं। जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है। खांसी, जुकाम और बुखार होने पर मरीजों को डरने की आवश्यकता नहीं है। लोग कोविड नियमों का पालन करे और खुद का बचाव रखें। - डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed