फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gurugram cyber police took the young man into custody

Sirsa News: गुरुग्राम साइबर पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gurugram cyber police took the young man into custody
ओढां। साइबर क्राइम के मामले में गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने ओढां थाना क्षेत्र के गांव नुहियांवाली में अलसुबह रेड करते हुए एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। साइबर पुलिस ने शनिवार अलसुबह पहले ओढां थाना में उपस्थिति दर्ज करवाई जिसके बाद ओढां पुलिस को साथ लेकर आरोपी मोहित शर्मा उर्फ साधू निवासी गांव नुहियांवाली के घर रेड की। ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहित को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ गुरुग्राम थाना क्षेत्र में साइबर का कोई मुकदमा दर्ज है। इस मामले में जो भी कार्रवाई है वो गुरुग्राम पुलिस की है। ओढां पुलिस ने तो ईमदाद की थी। गांव नुहियांवाली साइबर क्राइम के मामले में काफी चर्चा में रहा है। इससे पहले गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद व हिसार सहित विभिन्न राज्यों एवं जिलों की पुलिस साइबर के मामलों में गांव नुहियांवाली में रेड कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed