फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gurmeet Ram Rahim reached Sirsa on 21 day furlough

Sirsa News: 21 दिन की फरलो पर सिरसा पहुंचा गुरमीत राम रहीम

Wed, 09 Apr 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 09 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim reached Sirsa on 21 day furlough
सिरसा। साध्वी यौन शोषण व पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बुधवार को साढ़े सात वर्षों बाद दूसरी बार डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय सिरसा पहुंचा। डेरा प्रमुख को जेल प्रशासन की ओर से 21 दिन की फरलो मिली है। खास बात यह है कि इस बार डेरा प्रमुख 21 दिनों तक डेरा मुख्यालय सिरसा में ही रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह छह बजे डेरा प्रमुख अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां के साथ कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल से सिरसा पहुंचा। यहां पहुंचकर डेरा प्रमुख ने वीडियो जारी कर संदेश दिया कि फिर से श्रद्धालुओं की सेवा में हाजिर हूं। सभी अपने-अपने घरों में रहें और डेरे के जिम्मेदार लोग जो कहें, वही करें। डेरा प्रमुख की फरलो की सूचना मिलते ही डेरे के श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को ये फरलो डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस के लिए मिली है। 29 अप्रैल को डेरे में 77वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से हजारों डेरा अनुयायियों के आने की संभावना है। इसी को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरमीत राम रहीम के सिरसा डेरा में पहुंचने के साथ ही पुलिस ने डेरे के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिस तेरावास भवन में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रह रहा है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। डेरा प्रमुख की गुफा में डेरा प्रबंधन से जुड़े चंद पदाधिकारियों को ही जाने की अनुमति है। उन्हें भी पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। गुफा के आसपास डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक कंपनी तैनात की गई है, जिसमें कमांडो सहित 100 जवान तैनात हैं।
इसके अलावा गुफा के आसपास स्थित इमारतों की छत पर स्नाइपर्स की तैनाती भी की गई है। जो आसपास के इलाके पर पैनी नजर रख रहे हैं। सुरक्षा में तीन डीएसपी सहित करीब 400 पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं वीडियोग्राफी और फोटो लेने पर पाबंदी लगाई गई है।



कानूनी दायरे में मिली फरलो : जितेंद्र खुराना

गुरमीत राम रहीम की फरलो पर डेरे के प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने कहा कि डेरा मुखी को कानून के तहत फरलो दी गई है। यह फरलो राज्य की अधिकृत अथॉरिटी ने दी है। पहले भी सभी पैरोल और फरलो कानून के दायरे में ही मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed