{"_id":"69669bc99912e776d50a920d","slug":"gudiya-kheda-minor-broke-near-village-nirban-school-several-acres-of-crops-submerged-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151219-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव निर्बाण स्कूल के पास टूटी गुड़िया खेड़ा माइनर, कई एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव निर्बाण स्कूल के पास टूटी गुड़िया खेड़ा माइनर, कई एकड़ फसल जलमग्न
Wed, 14 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
चोपटा क्षेत्र के गांव निर्बाण में टूटी हुई माइनर।
सिरसा। जिले के गांव निर्बाण के पास से गुजरने वाली गुड़िया खेड़ा माइनर नहर सोमवार देर रात को अचानक टूट गई। टूटने से कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। गांव निर्बाण के मिडिल स्कूल में भी पानी घुस गया। माइनर में करीब 20 फुट चौड़ी दरार आ गई। ग्रामीणों ने माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दे दी है, जिसके बाद माइनर को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया।
किसानों के अनुसार गांव निर्बाण के मिडिल स्कूल के पास से गुजरने वाली गुड़िया खेड़ा माइनर नहर सोमवार देर रात को रात को अचानक टूट गई। सोमवार को ही माइनर में पानी आया था और आते ही माइनर टूट गई, जिससे उनकी फसल जलमग्न हो गई । वहीं, जिन किसानों को नहरी पानी की उम्मीद थी, उनको पानी नहीं मिल पाया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मिडिल स्कूल के पास नहर टूटने से जहां एक और खेतों में पानी भर गया। वहीं, मिडिल स्कूल में भी पानी घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दे दी है। सिंचाई विभाग द्वारा पीछे से नहर को बंद करवा कर दरार को पाटने का काम शुरू किया गया। राजकुमार सिंवर ने बताया कि लीलू कस्वां, चानन कस्वां, रोहतास, जयदेव के खेतों के साथ-साथ पंचायती भूमि में भी पानी भर गया।